सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने फिल्मी तरीके से पकड़ा है। उसकी लोकेशन एक पेमेंट की वजह से ट्रेस हो पाई। UPI आईडी ने उसे जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मुंबई पुलिस को इसी ट्रांजेक्शन की वजह से उसके इलाके में होने की लीड मिली।
मुंबई पुलिस के मुताबिक हमलावर का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम है। शनिवार रात करीब 70 घंटों की तलाशी के बाद उसे धर दबोचा गया। शरीफुल इस्लाम ने एक जगह फोन से पेमेंट किया था, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस हो पाई।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
मुंबई पुलिस की रडार पर आरोपी पहले से था। उसकी लोकेशन ट्रेस होते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। पुलिस टीम एक बार उस इलाके से जा चुकी थी लेकिन दोबारा दबिश दी। कुछ पुलिसकर्मियों को देखकर वह अचानक से भागने लगा। जैसे ही उसने भागने की कोशिश की, पकड़ा गया।
पराठा ने कैसे पहुंचा दिया जेल?
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने सेंट्रल मिल वोर्ली इलाके में पराठा खाया था। पेमेंट के लिए उसने यूपीआई का इस्तेमाल किया था। उसने वहीं से पानी भी खरीदा था। यूपीआई पेमेंट की वजह से पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया और लेबर कैंप के पास जाकर उसे पकड़ लिया।
बांद्रा से कहां भागा था आरोपी?
शरीफुल हमले के दिन सुबह 7 बजे तक बांद्रा में ही टिका था। वह बस स्टॉप पर सोया था, वहीं से उसने सैफ अली खान के घर में घुसपैठ की थी। 16 जनवरी की सुबह वह चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर पहुंचा था। जब उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं तो वह डरकर भाग गया।
बार में काम करता था शरीफुल
वह ठाणे में ही एक बार में काम करता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। सीसीटीवी में वह एक मोबाइल की दुकान पर कवर खरीदते नजर आया था। उसने वहां कैश पेमेंट किया था। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वह सेंचुरी मिल के पास नजर आया। वहां उसने दुकान मालिक के साथ बातचीत की थी।
कैसे हमलावर तक पहुंची पुलिस?
पुलिस ने दुकान मालिक नवीन एक्का के साथ कई बार पूछताछ की। पुलिस ने केस की छानबीन शुरू कर दी। दुकान मालिक पर पुलिस ने शक जताया। वह जिस घर में रहता था, उसके मालिक से भी पुलिस ने पड़ताल की। नवीन, राजनारायण प्रजापति के घर रहता था। वहीं से नवीन एक्का का नंबर निकला। उसी ने कहा कि संदिग्ध ने यूपीआई के जरिए पेमेंट किया है। इसी नंबर के जरिए हमलावर पकड़ा गया।
कैसे सैफ अली खान तक पहुंचा आरोपी?
पुलिस ने अपनी जांच में कहा है कि वह सीढ़ियों के जरिए सैफ अली खान तक के घरतक पहुंचा। वह पाइप पकड़कर ही 12वीं मंजिर पर चढ़ गया। उसने बाथरूम की खिड़की तोड़ी और घर में घुस गया। फिर उसने सामने सैफ अली खान को देखा और हमला बोल दिया। पुलिस के मुताबिक उसने पहले नैनी के साथ झड़प की, उसने 1 करोड़ रुपये की डिमांड की। सैफ अली खान ने उसे पकड़ लिया, इसी में उसने चाकू से हमला बोल दिया। सैफ अली खान ने दरवाजा बंद किया, उन्हें लगा कि वह कमरे में कैद हो गया है लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।