logo

ट्रेंडिंग:

11 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार समेत 17 राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

Rain alert in many states.

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट। (Photo Credit: PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 11 राज्यों में आज (25 जुलाई) मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। 17 राज्यों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावानी जारी की गई है। 14 राज्यों में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

 

यहां होगी भारी बरसात: मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, गुजरात, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तरी कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान है। पंजाब के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

 

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव में किसका पलड़ा भारी, संसद का गणित किसके पक्ष में?

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, झारखंड और अंडमान और निकोबार में 30 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। इन हवाओं की रफ्तार 65 किमी तक जा सकती है।

 

17 राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 राज्यों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश बिजली शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 2041 तक असम में 50:50 होंगे हिंदू-मुस्लिम? हिमंता के दावे में कितना दम

26 जुलाई को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

26 जुलाई को मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बरसात की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी का अलर्ट है। असम, मेघालय, बिहार, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।

 

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap