आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो गया है। यह बड़ा वैश्विक कार्यक्रम 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इस समिट के साथ ही 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' भी लगाया गया है। यह एक्सपो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार द्वारा आयोजित है और STPI (सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया) के तहत इसका सुपरविजन किया जा रहा है।
समिट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह कार्यक्रम तकनीकी क्रांति का रास्ता खोलेगा, जो कि लोगों के लिए हर क्षेत्र में नई नई संभावनाएं खोलेगा।
यह भी पढ़ें: भारत में AI की पढ़ाई कराने वाले बेहतरीन कोर्सेज और इंस्टीट्यूट कौन से हैं?
10 से ज्यादा थीम
एक्सपो बहुत बड़ा है। यह कुल 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा जगह में फैला हुआ है और इसमें 10 से ज्यादा अलग अलग थीम देखने को मिलेगा। यहां दुनिया की टेक्नॉलजी से जुड़ी बड़ी कंपनियां, स्टार्टअप, यूनिवर्सिटी, रिसर्च संस्थान, मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय पार्टनर शामिल होंगे।
इस मेगा इवेंट में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और कुछ अफ्रीकी देश के 13 पेवेलियन लगाए गए हैं। ये पवेलियन AI में वैश्विक सहयोग को दिखाते हैं।
600 से ज्यादा स्टार्टअप
इसके अलावा 300 से ज्यादा क्यूरेटेड प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव डेमो भी हैं। ये तीन मुख्य थीम 'चक्र' में बांटे गए हैं - People (लोग), Planet (पृथ्वी) और Progress (प्रगति)। ये AI के अलग-अलग क्षेत्रों पर असर दिखाते हैं। 600 से ज्यादा स्टार्टअप 600 से अधिक स्टार्टअप इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से कई स्टार्टअप दुनिया स्तर के AI सॉल्यूशन बना रहे हैं, जो पहले से ही असल जिंदगी में इस्तेमाल हो रहे हैं।
इंडिया AI मिशन के तहत 12 भारतीय फाउंडेशन मॉडल लॉन्च होंगे। ये मॉडल भारतीय स्टार्टअप और कंसोर्टियम ने बनाए हैं। ये भारतीय डेटा पर ट्रेन किए गए हैं और भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में काम करते हैं। इससे बहुभाषी लोगों को फायदा होगा।
2.5 लाख से ज्यादा विजिटर
2.5 लाख से ज्यादा विजिटर इस एक्सपो में 2.5 लाख से ज्यादा लोग आने की उम्मीद है। इनमें अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट भी शामिल होंगे।
500 से ज्यादा सेशन चार दिनों में 500 से ज्यादा सेशन होंगे। इनमें बड़े-बड़े कीनोट एड्रेस, पॉलिसी पर पैनल डिस्कशन और एक्सपर्ट राउंडटेबल शामिल हैं। कुल 3,250 से ज्यादा स्पीकर और पैनलिस्ट बोलेंगे।
यह भी पढ़ें: AI की मदद से रखें सेहत का ख्याल, जानिए इन टूल्स के बारे में जो बनेगा आपका डॉक्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया है। यह ग्लोबल साउथ में पहला ऐसा बड़ा AI समिट है। दुनिया भर के लीडर, इंडस्ट्री के बड़े लोग और इनोवेटर यहां AI के भविष्य, जिम्मेदारी और प्रभाव पर बात कर रहे हैं।