logo

ट्रेंडिंग:

न्यू ईयर के रंग में भंग डाल सकता है मौसम, कैसे? समझ लीजिए

नए साल से ठीक एक दिन पहले, 2024 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को देश के मौसम का हाल कैसा रहेगा, कहां ठंड पड़ेगी, कहां बर्फबारी होगी, एक क्लिक में सब समझिए।

India Weather

जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। (तस्वीर-PTI)

दिल्ली में भीषण ठंड पड़ रही है। अगर आप नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं और हल्के कपड़े पहनने वाले हैं तो यह आप पर भारी पड़ सकता है। दिल्ली अब 'सीवियर कोल्ड' की तरफ है। दिल्ली में बेहद ठंड दिन रहा। दिल्ली का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। 

दिल्ली में बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नए साल की शाम भी इसी तरह मौसम रहने वाला है। आसमान में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी और कंपकंपी की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। शहर भर में सबसे कम अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पश्चिमी दिल्ली के पूसा स्टेशन पर दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग (IMD) 31 दिसंबर को ठंड का येलो अलर्ट रहेगा। नए साल की शाम भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी। 1 जनवरी को भी कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 

देश में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश: हिमालच प्रदेश में मंगलवार सुबह तक औसत तापमान 13.96 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसा अगले 3 दिन तक बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी।

कश्मीर: घाटी में सर्द मौसम जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान -15 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। बर्फबारी हो सकती है। 

देश के दूसरे शहरों में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई: मुंबई में तापमान सामान्य रह सकता है। आसमान भी साफ रहेगा और तापमान 26.63 डिग्री तक पहुंच सकता है।
कोलकाता: कोलकाता में अधिकतम तापमान 20.65 डिग्री तक  जा सकता है। आसमान साफ रह सकता है।
चेन्नई: चेन्नई में भी ठंड से राहत रहेगी। अधितकतम तापमान 27.59 डिग्री तक जा सकता है, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में तापमान 23.52 डिग्री तक रह सकता है, कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
अहमदाबाद: अहमदाबाद में तापमान 22.77 डिग्री तक रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।
दिल्ली: दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अधिकतम तापमान 16.56 डिग्री तक जा सकता है, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap