logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IndiGo की फ्लाइट 16 घंटे लेट, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्रदर्शन

मुंबई एयरपोर्ट पर 100 यात्री फंस गए हैं। इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से पिछले 16 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर रूकी हुई है।

IndiGo flight delayed

फाइल फोटो।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से पिछले 16 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई है। इस फ्लाइट को तुर्की के इस्तांबुल जाना है। इससे जाने वाले तकरीबन 100 यात्री मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे गए। यात्रियों के हुई इस असुविधा के लिए इंडिगो ने माफी मांगी है।

इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगने के बाद जानकारी दी है कि इस्तांबुल जाने के लिए एक दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है। यह फ्लाइट शनिवार रात 11 बजे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरेगी। फ्लाइट 6E17 को शनिवार सुबह 6:55 बजे तुर्किये के शहर इस्तांबुल रवाना होना था।

इंडिगो का आधिकारिक बयान

इंडिगो ने अपने बयान में आगे कहा, 'हमने विमान में खराबी को ठीक करने और उसे समय पर भेजने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हमें आखिरकार यह उड़ान रद्द करनी पड़ी। हमारी टीमें पूरी मेहनत से उन सभी यात्रियों की मदद करने में लगी हैं जिनकी यात्रा पर असर पड़ा है। हम उन्हें लगातार जानकारी दे रहे हैं, उनके रहने का इंतजाम कर रहे हैं, खाने के वाउचर दे रहे हैं और पूरा किराया भी वापस कर रहे हैं।'

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

कंपनी ने कहा है कि हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट तीन बार लेट हुई है। यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया। इसके बाद यात्रियों ने इंडिगो से अपना किराया वापस करने या फिर दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की।

सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों में अधिकतर छात्र हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर इंडिगो के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, इंडिगो पर दबाव बनाने के लिए यात्रियों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। 

Related Topic:

और पढ़ें