logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंडिगो फ्लाइट्स हुईं कैंसल तो आसमान छूने लगा किराया, 70000 तक की टिकट

इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसल होने के कारण किराए में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से यात्रियों को और भी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Indigo

इंडिगो एयरक्राफ्ट। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडिगो एयरलाइंस की पिछले चार दिनों से चल रही बड़ी फ्लाइट कैंसिलेशन की मार ने पूरे देश के हवाई यात्रियों को परेशान कर रखा है। इस परेशानी के बाद तमाम लोग दूसरी फ्लाइट्स खोज रहे हैं जिसके लिए उनको दोगुना-तिगुना किराया चुकाना पड़ रहा है।

 

MakeMyTrip, Goibibo और EaseMyTrip जैसी वेबसाइट्स के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली से बड़े शहरों के लिए आज और कल की डायरेक्ट फ्लाइट्स का किराया सामान्य दिनों से कई गुना महंगा हो गया है। उदाहरण के लिए दिल्ली से बेंगलुरु (आज शाम) के बीच का सबसे सस्ता टिकट ₹40,000 तक, बेंगलुरु से दिल्ली ₹70,000 तक, दिल्ली से मुंबई (6 दिसंबर) न्यूनतम ₹36,000, अधिकतम ₹56,000 से ऊपर, दिल्ली से चेन्नई का किराया ₹62,000 से ₹82,000 तक और दिल्ली से गुवाहाटी के बीच का किराया ₹24,000 से ₹35,000 तक होता है।

 

यह भी पढ़ें: पुतिन के साथ उनके मंत्री तक टोयोटा फॉर्च्यूनर में ही क्यों बैठे?

2-3 दिन बाद का किराया कम

हालांकि, दो-तीन के बाद का किराया काफी कम है। मिसाल के तौर पर दिल्ली-बेंगलुरु का टिकट 8 दिसंबर को ₹11,000 और अगले हफ्ते ₹7,000 के आसपास मिल रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि इस वक्त भारत के अंदर की उड़ानें विदेश जाने से भी महंगी पड़ रही हैं! जैसे कि दिल्ली से दुबई का किराया ₹15,000 से शुरू, बेंगलुरु से दुबई का किराया ₹15,000 के आसपास और दिल्ली से बैंकॉक का किराया ₹18,747 से शुरू है।

 

हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हैं। इंडिगो की क्रू (पायलट-केबिन क्रू) की कमी और रोस्टर नियमों की वजह से पिछले चार दिनों में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। सबसे ज्यादा असर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद एयरपोर्ट पर पड़ा है। यात्री शिकायत कर रहे हैं कि एयरलाइन की तरफ से सही जानकारी नहीं दी जा रही। लंबी-लंबी लाइनों में घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है।

दिल्ली से 236 फ्लाइट्स प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट ने शुक्रवार रात 11:59 बजे तक इंडिगो की सभी उड़ानों को रोक दिया है। सिर्फ दिल्ली से ही करीब 235 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इंडिगो ने माफी मांगी शुक्रवार को इंडिगो ने अपने ग्राहकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा, 'आज सबसे ज्यादा कैंसिलेशन वाले दिन होने की उम्मीद है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सब कुछ ठीक हो जाए। शनिवार से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी।’

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी बेटी को खून आ रहा है.. पैड चाहिए', इंडिगो स्टाफ पर फूटा एक बाप का गुस्सा

 

फिलहाल जिन यात्रियों को तुरंत जाना ज़रूरी है, वे मजबूरी में भारी किराया देकर दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट्स ले रहे हैं, जबकि जिनके पास समय है वे 2-3 दिन रुककर सस्ते टिकट का इंतज़ार कर रहे हैं।

Related Topic:#Indigo

और पढ़ें