logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जम्मूः अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को IED ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में तीन जवान घायल हो गए थे। इनमें से दो जवान शहीद हो गए हैं।

ied blast loc

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में एक IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में तीन जवान घायल हो गए थे। इनमें से दो जवान शहीद हो गए। ब्लास्ट के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर्प्स ने बताया कि ये IED ब्लास्ट अखनूर सेक्टर के लालेली में हुआ है। सीमा पर जवान जब पेट्रोलिंग कर रहे थे, तब ये ब्लास्ट हो गया। इसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। कोर्प्स ने बताया कि ब्लास्ट के बाद सेना ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है।

 


न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अखनूर सेक्टर में LOC पर जब जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी IED ब्लास्ट हुआ। माना जा रहा है कि आतंकियों ने IED लगाया था।

सुबह यहीं मिला था मोर्टार शेल

इससे पहले मंगलवार सुबह अखनूर सेक्टर में ही एक मोर्टार शेल भी मिला था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ये मोर्टार शेल नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में मिला था। यहां कुछ लोगों ने सुबह 10 बजे मोर्टार शेल देखा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आने के बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड को यहां बुलाया गया। इसके बाद इस मोर्टार को डिफ्यूज कर दिया गया।

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें