logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JK: रामबन में फटा बादल, बाढ़ की वजह से 3 की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

जम्मू और कश्मीर के रामबन में भीषण बारिश और बाढ़ की वजह से बड़ी तबाही मची है। 100 से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। पढ़ें रिपोर्ट।

Ramban

रामबन में बादल फटने के बाद मची तबाही। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू और कश्मीर के रामबन धर्मकुंड में रविवार सुबह आई अचानक बाढ़ की वजह से बड़ी तबाही मची है। 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स लापता हो गया है। कई घर बाढ़ की वजह से जमींदोज हो गए हैं, कई लोग अपने-अपने घरों में फंस गए हैं। लोगों को घरों से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। आसमानी तबाही से सबसे ज्यादा नुकसान धर्मुंकड में हुआ है।

बारिश की वजह से धर्मकुंड नाले में अचानक पानी बढ़ने लगा और बाढ़ आ गई। चेनाब पुल के पास धर्मकुंड गांव में पानी देखते ही देखते बढ़ने लगा। बाढ़ का पानी घुसने की वजह से 100 से ज्यादा घर इसकी जद में आ घए। 25 से 30 ऐसे घर हैं, जहां नुकसान हुआ है। लोगों को बाहर निकलने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सेना के जवान भी आगे आए हैं। 

पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
रामबन जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को आगाह किया है वे सतर्क रहें। रामबन जिले में खराब मौसम और बारिश की वजह से हालात और बिगड़ गए हैं। जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। अगर आप भी रामबन में कहीं फंसे हैं तो जिला कंट्रोल रूम 01998, 295500, 01998-166790 पर कॉल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा: कब, कैसे और कहां कराएं रजिस्ट्रेशन? सब जानिए

 


देर रात से ही हो रही है बारिश

रामबन इलाके में देर रात से ही बारिश हो रही है। बारिश और भूस्खलन की वजह से भीषण तबाही मची है। अचानत तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी गिर पड़े हैं। स्थानीय लोग सक्रिय हैं। 


यह भी पढ़ें: घुसपैठ करने आए थे, ढेर हो गए, कश्मीर में जैश आतंकियों का बुरा अंजाम

दिल दहला देगा मंजर
हादसे के बाद की तस्वीरें डरावनी हैं। पानी का बहाव इतना तेज था कि रास्ते में जो भी पड़ा, ध्वस्त होता चला गया। टूटे फूटे घर, बहती गाड़ियां नजर आ रही हैं। जहां बाढ़ का केंद्र था, वह जगह समतल नजर आ रही है। पुल के आसपास का इलाका भी टूट गया है। कुछ घर आधे  बचे हुए हैं। कुछ की छत उड़ गई है।

 

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें