logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोवा, हरियाणा में बदले गवर्नर, लद्दाख में कविंदर गुप्ता बने उपराज्यपाल

हरियाणा और गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। साथ ही लद्दाख में कविंदर गुप्ता को उपराज्यपाल बनाया गया है।

Kavinder Gupta, Pusapati Raju and Ashim Kumar Ghosh । Photo Credit: Khabargaon

कविंदर गुप्ता, पुसापति गजपति और आशिम कुमार घोष । Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर यानी कि उपराज्यपाल बनाया गया है। प्रेस रिलीज के मुताबिक मौजूदा लेफ्टिनेंट गवर्नर ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (रिटायर्ड) के इस्तीफे के बाद उन्हें इस पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

 

इसके अलावा हरियाणा और गोवा में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का और पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का गवर्नर बनाया गया है। अशोक गजपति राजू टीडीपी के वरिष्ठ नेता हैं और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी माने जाते हैं। राजू पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। राजू विजयनगर साम्राज्य के शाही राजवंश से संबंधित हैं और जनता में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है।

केंद्रीय मंत्री रहे हैं राजू

 

 

 

राजू 2014 में विजयनगरम लोकसभा सीट जीतने के बाद मोदी कैबिनेट में पहली बार चार सालों तक के लिए सिविल एविएशन मंत्री रहे थे, लेकिन जब आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का विवाद गरमाया तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सिविल एविएशन मिनिस्टर रहते हुए राजू ने कई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की शुरुआत की और इसमें बाधा डालने वाले यात्रियों के लिए नो-फ्लाई लिस्ट बनाई थी।

बंगाल से हैं आशिम

वहीं हरियाणा में आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे। आशिम पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चीफ भी रह चुके हैं। आशिम मुख्य रूप से हावड़ा के रहने वाले हैं। 

 

उन्होंने कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज से राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएशन किया और कई सालों तक राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने 1991 में बीजेपी ज्वाइन किया था और पार्टी में बहुत तेजी के साथ उभरे। वह 1999 से 2002 के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे और उस दौरान उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर उभारने में काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related Topic:

और पढ़ें