logo

ट्रेंडिंग:

Ad गुरु पीयूष पांडे का निधन, 'अबकी बार मोदी सरकार' जैसी पंचलाइन ने किया था मशहूर

भारतीय एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री में मशहूर पीयूष पांडे का 70 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया है। 'अब की बार मोदी सरकार' जैसे कई मशहूर नारे उन्होंने ही दिए थे।

Piyush Pandye

पीयूष पांडे, Photo Credit: Social Media

भारतीय एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और इंडस्ट्री में बड़े बदलाव लाने के लिए मशहूर पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुबंई के शिवाजी पार्क शमशान घाट पर होगा। पीयूष पांडे ने 'कैडबरी कुछ खास है' और फेविकोल के मशहूर कैंपेन चलाए। उन्होंने ही 'अब की बार मोदी सरकार' का नारा दिया था। उन्हें एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री को पूरी तरह बदलने और लोगों को पसंद आने वाली एडवरटाइजमेंट्स को बनाने के लिए जाना जाता है। साथ ही उन्हें एडवरटाइजमेंट्स को अंग्रेजी भाषा से निकालकर भारत के आम लोगों तक पहुंचाने वाले के रूप में भी पहचान मिली है। 

 

उनके दोस्त सुहेल सेठ ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। भारत ने एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री की एक महान हस्ती को खो दिया है। वह एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री में मशहूर होने के साथ-साथ एक सच्चे देशभक्त और बेहतरीन व्यक्ति थे। अब स्वर्ग में भी 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' गुंजेगा।' पीयूष पांडे को उनके योगदान के लिए 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह ओगिल्वी इंडिया के कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में नहीं बनी बात, पहले चरण की 5 सीटों पर आमने-सामने हैं महागठबंधन के साथी

 

एडवरटाइजमेंट को दिए चार दशक

उन्होंने एडवरटाइजमेंट एजेंसी ओगिल्वी इंडिया में चार दशक से ज्यादा समय बिताया है। पीयूष पांडे साल 1982 में ओगिल्वी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह क्रिकेट में हाथ आजमा चुके थे। उन्होंने 27 साल की उम्र में एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और चार दशक में इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने एशियन पेंट्स के लिए 'हर खुशी में रंग लाए' , कैडबरी के लिए 'कुछ खास है' कैंपेन तैयार किया था। इसके साथ ही उन्होंने फेविकोल और हच जैसे ब्रांड्स के लिए भी एडवरटाइजमेंट बनाए हैं। उन्होंने ही 'अब की बार, मोदी सरकार' का नारा दिया था। 

 

 

जयपुर में जन्मे थे पीयूष

बता दें कि पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर में हुआ था। उनके पिता एक बैंक में नौकरी करते थे। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में कई साल क्रिकेट भी खेला लेकिन बाद में उन्होंने एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। उनके नौ भाई बहन थे, जिसमें सात बहनें और दो भाई थे। उनके भाई प्रसून पांडे जाने माने डायरेक्टर हैं। इनके अलावा उनकी बहन ईला अरुण भी सिंगर और एक्ट्रेस हैं। जब उन्होंने एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब इस इंडस्ट्री में ज्यादातर काम अंग्रेजी में होता था। पीयूष पांडे ने एडवरटाइजमेंट को इस तरह से बदल दिया कि सड़कों किनारे से घर-घर तक ब्रांड्स के नाम पहुंच गए। 

 

यह भी पढ़ें: आवाज लगाते रहे परिजन, नहीं खोला गेट! डॉक्टर के दरवाजे पर किसान की मौत

दिल को छूने वाले एडवरटाइजमेंट 

पीयूष पांडे का मानना था कि अच्छे एडवरटाइजमेंट को सिर्फ दिमाग पर असर डालने के बजाय दिलों को छूना चाहिए। उन्होंने एक बार कहा था, 'कोई भी दर्शक आपका काम देखकर यह नहीं कहेगा कि उन्होंने यह कैसे किया। वह यह कहेंगे कि मुझे यह बहुत पसंद आया।' उन्होंने खाने-पीने की चीजों से लेकर राजनीति तक हर एडवरटाइजमेंट में इसी तरह काम किया। 2014 में उनका बनाया नारा, 'अब की बार मोदी सरकार' बहुत मशहूर हुआ था। यह नारा उनकी जनता की भावनाओं को छूने की क्षमता को दिखाता था। 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap