• MUMBAI
05 Dec 2024, (अपडेटेड 05 Dec 2024, 6:59 PM IST)
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति को बंपर जीत मिलने के बाद आज देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम बने हैं।
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। थोड़ी ही देर में देवेंद्र फडणवीस के साथ दो डिप्टी सीएम शपथ लेने वाले हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मुंबई के आजाद मैदान में किया गया है। पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस को एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम रहना पड़ा था। हालांकि, बीजेपी को अपने दम पर 130 से ज्यादा सीटें मिलने के बाद ही यह तय हो गया था कि अब बीजेपी अपना सीएम बनाएगी। वहीं, एकनाथ शिंदे के बारे में कहा जा रहा है कि अब वह डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने को तैयार हो गए हैं। आइए शपथ ग्रहण समारोह की हर खबर यहां जानते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना मुखिया एकनाथ शिंदे, एनसीपी के मुखिया अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी पहुंच चुके हैं।
Maharashtra CM-designate Devendra Fadnavis, Shiv Sena chief Eknath Shinde, NCP chief Ajit Pawar at Azad Maidan in Mumbai for the swearing-in ceremony pic.twitter.com/6zABctpqce
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं।
#WATCH | Maharashtra Governor CP Radhakrishnan arrives at Azad Maidan, to administer oath of office to Maharashtra CM designate Devendra Fadnavis pic.twitter.com/ySyarfCmJH
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में कई राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और मंत्री भी पहुंच गए हैं।
#WATCH | Mumbai | Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, UP CM Yogi Adityanath and CMs & Deputy CMs of NDA-ruled states, Union Ministers, NDA leaders present at Maharashtra government swearing-in ceremony pic.twitter.com/RCPuKC1Ykd
इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तमाम अन्य नेता पहुंचे।
December 05, 17:04
बॉलीवुड का जमावड़ा
इस शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के सितारे भी नजर आए। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने भी शिरकत की। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कई बॉलीवुड सिंगर्स ने परफॉर्मेंस भी दी। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अर्जुन तेंदुलकर, कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे।