logo

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र: समुद्री इलाके में दिखी पाकिस्तानी नाव, नौसेना अलर्ट

महाराष्ट्र के तटीय इलाके में एक पाकिस्तानी नाव देखी गई है। नौसेना नाव की तलाश में जुटी है। यह नाव रेवदांडा कोस्ट के पास देखी गई है।

Revdanda Coast

रेवदांडा कोस्ट के पास देखी गई है नाव। (Photo Credit: PTI)

महाराष्ट्र के रेवदांडा कोस्ट के पास एक पाकिस्तानी नाव देखी गई है। पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां नाव की तलाश में जुट गई हैं। यह नाव, मछली पकड़ने की नाव हो सकती है लेकिन नाव को ढूंढा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार की रात भारतीय नौसेना की रडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर नजर आई है।  

अधिकारियों ने कहा है कि यह मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव हो सकती है। नाव की तलाश की जा रही है, जिससे उसके बारे में पता चल सके। एक अधिकारी ने दावा किया था कि नाव बहकर रायगढ़ तट तक आ गई होगी। नाव देखे जाने के बाद रायगढ़ तट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायल-हमास में सीजफायर पर ट्रंप का प्लान क्या है?

नाव की तलाश में जुटे अधिकारी

सूचना मिलने के बाद रायगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते, रैपिड एक्शन फोर्स, नौसेना और तटरक्षक बल के जवान रात को मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से रात में नाव को ढूंढने में मुश्किलें भी आईं। 

क्यों आ रही हैं सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें 

रायगढ़ की पुलिस भी मौके पर है। खराब मौसम के कारण उन्हें आगे बढ़ना पड़ा। उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस दल तैनात किया गया है। एहतियातन तौर पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पढ़े, अमेरिका पार्टी के कोषाध्यक्ष बने, कौन हैं वैभव तनेजा

क्यों बढ़ाई गई है सुरक्षा?

देश 26/11 मुंबई हमले को आज तक नहीं भूल पाया है। नवंबर 2008 में हथियारों से लैस 10 आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान की ओर से समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे । उन्होंने तीन दिन तक मुंबई में तबाही मचाई थी। इस भयावह आतंकवादी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। 

Related Topic:#Maharashtra News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap