logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से कोलकाता पहुंची ममता बनर्जी, कांग्रेस में TMC के विलय की अटकलें तेज

टीएमसी में हुई बगावत के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को दिल्ली में दो दिन बिताने के बाद कोलकाता पहुंची।

TMC merger with Congress

टीएमसी सुप्रमों ममता बनर्जी।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को दिल्ली में दो दिन बिताने के बाद कोलकाता पहुंच गई हैं। भारी सुरक्षा के बीच कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची ममता ने वहां किसी से बात नहीं की। वह सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के एक भी सवालों के जवाब नहीं दिए।  

 

पूर् सीएम ममता बनर्जी एयरपोर्ट से सीधे कोलकाता स्थित कालीघाट में अपने घर पहुंचीं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता मदन मित्रा ने कहा है कि ममता बनर्जी उनकी नेता हैं और वह जो भी फैसला करेंगी वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

 

 

'हम ममता के हर फैसले के साथ खड़े हैं'

मदन मित्रा ने कहा, 'हमारी नेता ममता बनर्जी अपने घर पहुंच गई हैं। वह जो भी फैसला लेंगी, हम उनके साथ खड़े हैं।' यह बयान ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी और उनकी बनाई हुई पार्टी अबतक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

 

 

 

मुश्किल दौर से गुजर रही है टीएमसी

पार्टी के 58 विधायक पहले ही बगावत करके बीजेपी को समर्थन देने का एलान कर चुका है। वहीं, 19 लोकसभा सांसदों ने भी पार्टी से बगावत कर दी है और उनकी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच टीएमसी के दो राज्यसभा सांसदों ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है।

कांग्रेस में होगा टीएमसी का विलय?

जिस मुश्किल दौर से ममता बनर्जी और टीएमसी गुजर रही है। इस समय सियासी चर्चाएं जोरों पर हो रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस का कांग्रेस में विलय हो जाएगा। इसके लिए ममता बनर्जी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बात कर चुकी हैं। इसी सिलसिले में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।

 

 

 

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच बुधवार को हुई यह बैठक इस सप्ताह दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी संवाद का हिस्सा मानी जा रही है।


और पढ़ें