logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं ममता कुलकर्णी, मिल गया नया नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्हें नया नाम दिया गया है। वह पिछले साल भारत आई थीं।

Mamata Kulkarni : Photo Credit: X

ममता कुलकर्णी । Photo Credit: X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्व बन गई हैं।  24 जनवरी को उनका पिंडदान के साथ साथ पट्टाभिषेक कार्यक्रम किया गया।  अपने बोल्ड और ग्लैमरस रोल के लिए जानी जाने वाली ममता कुलकर्णी 1990 के दशक की टॉप की अदाकारा रह चुकी हैं। उनके इस कदम से लोग काफी हैरान हैं। अब वह यमई ममता नंदगिरी के नाम से जानी जाएंगी।

 

किन्नर अखाड़े की नींव 2015 में रखी गई थी। यह एक हिंदू धार्मिक संगठन है जो कि धार्मिक मामलों में भी किन्नर लोगों को शामिल करने और सामाजिक रूप से उन्हें स्थान दिए जाने की हिमायत करता है।

 

अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर नियुक्त करके अखाड़ा अपने क्षेत्र का प्रसार करने की कोशिश कर रहा है।

पिछले साल आईं भारत

ममता कुलकर्णी 24 सालों के बाद भारत लौटकर वापस आई हैं। सालों बाद भारत में उन्हें देखकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा था कि कुलकर्णी बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं या फिर बिग बॉस में एंट्री मार सकती हैं। हालांकि, उन्होंने उस वक्त भी बताया था कि वह महाकुंभ में शामिल होने के लिए आई हैं।

साल 2000 में छोड़ा था देश

ममता कुलकर्णी ने साल 2000 में भारत छोड़ा था। 24 सालों बाद वापस आने पर उन्होंने खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'हाय सभी को, मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं भारत, बॉम्बे, मुंबई, आमची मुंबई में 25 साल बाद लौटी हूं।

 

मैं साल 2000 में भारत छोड़कर गई थी और 2024 में वापस आई हूं। मैं यहां हूं और बहुत भावुक हो रही हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे इसे एक्सप्रेस करूं।'

 

Related Topic:#Maha Kumbh

और पढ़ें