logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नाइट शिफ्ट में भिड़े दो कर्मचारी, लाइट न बंद करने पर एक ही हत्या

बेंगलुरु की एक कंपनी के दफ्तर में दो कर्मचारी नाइट शिफ्ट में भिड़ गए। मामला हत्या तक जा पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Bengaluru News

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आपका कोई दोस्त स्विच बंद करने को कहे तो आप क्या करेंगे? या तो बंद कर देंगे या इग्नोर कर देंगे। मान लीजिए आपने दोस्त के कहने पर लाइट बंद नहीं की। तब हो सकता है कि आपका दोस्त खुद ही उठकर लाइट बंद कर दे और मामले को यही पर शांत कर दे। मगर हर शख्स ऐसा नहीं होता है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में लाइट बंद करने का मामला हत्या तक पहुंच गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु में शुक्रवार तड़के ऑफिस की लाइट बंद करने को लेकर दो कर्मचारियों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि 41 वर्षीय व्यक्ति की उसके ही साथी कर्मचारी ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक वारदात को डेटा डिजिटल बैंक नामक कंपनी के दफ्तर में अंजाम दिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ' करने की मांग, BJP MP ने अमित शाह को लिखा पत्र

 

पुलिस ने बताया कि यह कंपनी फिल्म शूटिंग के वीडियो स्टोर करती है। नाइट शिफ्ट के दो कर्मचारियों के बीच लाइट बंद करने पर बहस हुई। थोड़ी देर में यह बहस झगड़े में तब्दील हो गई। इसी बीच 24 वर्षीय कर्मचारी सोमला वामशी ने अपने साथी भीमेश बाबू पर डंबल से हमला कर दिया। माथे पर गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'अत्यधिक गरीबी' से बाहर आने वाला केरल बना देश का पहला राज्य

 

वारदात को अंजाम देने के बाद सोमला वामशी सीधे गोविंदराज नगर पुलिस थाने पहुंचा। यहां उसने हत्या की बात बताई तो पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार भीमेश बाबू चित्रदुर्ग जिले का रहने वाला था। वहीं आरोपी सोमला वामशी विजयवाड़ा का रहने वाला है। उसने शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे वारदात को अंजाम दिया।


और पढ़ें