logo

ट्रेंडिंग:

संसद के पास खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश, क्या है मामला?

संसद भवन के पास ही एक शख्स ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। घायल अवस्था में इस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

police team

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, Photo: ANI

देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि इस शख्स ने संसद भवन परिसर से थोड़ी दूर रेल भवन गोल चक्कर पर खुद को आग लगा ली थी। स्थानीय पुलिस ने मौका रहते हुए उसे रोका और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि यह शख्स उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस मामले की जांच की जा रही है।

 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस शख्स को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, संभवत: इस शख्स का नाम जितेंद्र है और यह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। खुद का आग लगाने वाला शख्स बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस के घटनास्थल से पेट्रोल भी मिला है।

क्या हुआ है?

 

पुलिस की ओर से मिली सूचना के मुताबिक, स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस और कुछ नागरिकों ने तुरंत आग बुझाई और इस शख्स को अस्पताल भेजने में मदद की। पुलिस का कहना है कि संभवत: यह मामला आपसी विवाद का है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को दो पन्ने का एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने पहले तो खुद को आग लगाई फिर संसद की ओर भागने लगा।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap