logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मणिपुर में हथियारों के सरेंडर को धता बता गए BJP सांसद? पढ़िए क्या बोले

लैशेम्बा सनाजाऊबा मैतेई समुदाय के पूर्व राजा हैं। उन्होंने कई बार अरामबाई तेंगगोल पर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर खूब विवाद हुआ है। अब उन्होंने क्या कहा है, पढ़ें रिपोर्ट।

Leishemba Sanajaoba

BJP सांसद लैशेम्बा सनाजाऊबा। (Photo Credit: X/MaharajaManipur)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मणिपुर में मैतेई समाज के पूर्व राजा और भारतीय जनता पार्टी के इकलौते राज्यसभा सांसद लैशेम्बा सनाजाऊबा ने कहा है कि अरामबाई तेंगगोल संगठन को अपनी जमीन की हिफाजत के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि भले ही अरामबाई तेंगगोल के सदस्य अपने हथियार पुलिस को सौंप चुके हों लेकिन राज्य की रक्षा के लिए वे हमेशा तैयार हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वे अपनी जमीन की हिफाजत के लिए तैयार रहेंगे।

लैशेम्बा सनाजाऊबा अरामबाई तेंगलोल के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। अरामबाई तेंगगोल, मणिपुर का हथियारबंद समूह है, जो कुकी समुदाय के खिलाफ हिंसक हमलों में शामिल रहा है। लैशेम्बा सनाजाऊबा खुलकर अरामबाई तेंगलोल का समर्थन करते हैं। 3 मई 2023 से मणिपुर सुलग रहा है। हर दिन हिंसा की खबरें सामने आती हैं। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक वारदातें अब तक नहीं थम पाई हैं।

यह भी पढ़ें: म्यांमार से FMR, नॉर्थ ईस्ट की चुनौती और तकरार की वजहें, पूरी कहानी


'जरूरत पड़ी तो फिर से रक्षा के लिए तैयार'
लैशेम्बा सनाजाऊबा ने कहा है, ' अरामबाई तेंगलोल की स्थापना हमारी संस्कृति, पहचान और जमीन की रक्षा के लिए की गई थी। हम राष्ट्र-विरोधी नहीं हैं, न हम किसी के खिलाफ हैं। हमारा असली मकसद मणिपुर और भारत की रक्षा करना है। हमें ऐसी भूमिका निभाने के लिए मजबूर किया गया जो हमने कभी नहीं चाहा था। कुछ लोग कह सकते हैं कि अरामबाई तेंगलोल ने अपने हथियार डाल दिए हैं, नागरिक के तौर पर रह रहे हैं लेकिन, किसी भी समय, हम अपनी जमीन की हिफाजत लिए के लिए तैयार रहेंगे।'

इस बयान का मतलब क्या है?
लैशेम्बा सनाजाऊबा एक बार फिर यह संदेश देने की कोशिश की है कि कुछ लोग मानते हैं कि अरामबाई तेंगलोल ने हथियार सौंप दिए हैं और अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। लेकिन यह संगठन किसी भी समय भूमि की हिफाजत के लिए हथियार उठा सकता है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर: अलग पहाड़ी राज्य की मांग कर रहे कुकी, उलझी शांति वार्ता

 

लैशेम्बा सनाजाऊबा कौन हैं?
लैशेम्बा सनाजाउबा मणिपुर के पूर्व शाही परिवार के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। लोग उन्हें महाराजा कहते हैं। उनके समर्थक मैतेई परंपराओं की वजह से उनका बहुत सम्मान करते हैं। साल 2020 में लैशेम्बा सनाजाउबा को मणिपुर से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।  

अरामबाई तेंगलोल ने क्या सच में सौंप दिए हैं हथियार?
फरवरी में लूटे गए हथियारों की वापसी के लिए राज्यपाल ने आत्मसमर्पण अभियान चलाया। एक दिन में 246 हथियार सरेंडर हुए थे। इनमें से केवल 106 हथियार ही अत्याधुनिक अधिकार थे। बाकी सिंगल या डबल बैरल हथियार या देसी हथियार थे।  

अरामबाई तेंगलोल क्या है?
अरामबाई तेंगगोल एक हथियारबंद और अतिवादी संगठन है। यह संगठन मैतेई समुदाय के हितों की रक्षा करने का दावा करता है। कुकी समुदाय के खिलाफ हिंसा में इस संगठन के लिप्त होने के दावे किए जाते हैं। यह संगठन हिंसक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इस संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भी लैशेम्बा सनाजाऊबा ही हैं। 


और पढ़ें