logo

ट्रेंडिंग:

अतुल सुभाष केस: कंगना रनौत बोलीं, '99 पर्सेंट केस में पुरुष ही गलत'

BJP सांसद कंगना रनौत ने अतुल सुभाष की आत्महत्या के केस पर टिप्पणी देते हुए कहा है कि यह निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए एक अलग बॉडी भी होनी चाहिए।

kangana ranaut

कंगना रनौत (File Photo), Credit: BJP

इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी बयान दिया है। इस घटना पर दुख जताते हुए कंगना रनौत ने यह भी कहा कि 99 पर्सेंट शादियों में पुरुषों की ही गलती होती है। इसी केस के बहाने कंगना रनौत ने वामपंथियों और छद्म नारीवादियों पर भी निशाना साधा। हाल ही में इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों के साथ-साथ एक जज पर भी आरोप लगाए थे और जान दे दी थी। अतुष सुभाष ने जिस तरह से अपनी बातें कहीं और अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया, उसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

 

बेंगलुरु पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी और ससुराल के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अतुल ने अपने 24 पन्ने के सुसाइड नोट और वीडियो में बहुत बातें कही हैं, जिससे इन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। अतुल का शव उनके घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था।

 

कंगना ने क्या कहा?

 

अतुल सुभाष के केस पर बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'अतुल सुभाष का जो वीडियो है, वह दिल दहला देने वाला है। हमारी भारतीय परंपराओं से जब तक शादी बंधी हुई है, तब तक ठीक है। जैसा उन्होंने खुद है कि जब इसमें कम्युनिज्म का कीड़ा, सोशलिज्म का कीड़ा और निंदनीय फेमिनिज्म का कीड़ा आ जाता है और लोग इसे धंधा बना लेंगे। करोड़ों रुपये की वसूली उससे की जा रही थी जो कि उसकी क्षमता से भी बाहर थी। यह निंदनीय है। यह कभी नहीं होना चाहिए। करोड़ों की मांग की जा रही थी तो परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया। इसके लिए एक अलग बॉडी भी होनी चाहिए।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'एक गलत महिला का उदाहरण हम नहीं ले सकते हैं। कितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, हम उसे नहीं झुठला सकते हैं। 99 पर्सेंट शादियों में पुरुषों का ही दोष होता है इसलिए ऐसी गलतियां भी हो जाती हैं।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap