logo

ट्रेंडिंग:

13 की मौत, 70 से ज्यादा घायल, मुंबई बोट हादसे की कहानी क्या है? समझिए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है।

Mumbai Boat

हादसे के बाद नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई लोगों की जान। (तस्वीर-ANI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया इलाके से एलिफेंटा द्वीप जाने वाली एक नाव हादसे का शिकार हो गई। फेरी पलटने की वजह से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। एक तेज रफ्तार स्पीड बोल अचानक फेरी से भिड़ा और फिर यह हादसा हो गया। यह हादसा दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर बुधवार को हुआ है। नौसेना के 3 जवानों ने भी जान गंवा दी है।

गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज नौसेना के ही एक अस्पताल में चल रहा है। फेरी पर 120 से ज्यादा लोग सवार थे। रेस्क्यू के लिए भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड, पुलिस और स्थानीय मछुआरों को उतरना पड़ा था. ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया लेकिन 13 लोग हादसे में मारे गए। 

कितने लोग हुए हैं घायल?
हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। 56 लोगों का इलाज जेएनपीटी हॉस्पिटल में चल रहा है। 9 लोगों को नेवी डॉकयार्ड में भरती कराया गया है। 9 लोगों को सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा है?
भारतीय नौसेना के मुताबिक बुधवार दोपहर को मुंबई हार्बर में इंजन ट्रायल के दौरान इंजन में खराबी आ गई थी। इंडिनय नेवी क्राफ्ट का नियंत्रण खो गया था और यह नाव यात्रियों को ले जा रही फेरी से जा टकराई। तेज हादसे की वजह से फेरी ही पलट गई। 13 लोगों की मौत हो गई है, वहीं घायलों को बाहर निकाला गया है। आसपास के अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।'



कैसे हुआ रेस्क्यू?
जैसे ही हादसे की खबर मिली, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई टीमें मौके पर पहुंच गई। नौसेना के 4 हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर मंडराने लगे, 11 नावें, एक कोस्ट गार्ड बोट और मरीन पुलिस की कई नावें मौके पर पहुंची। घायलों का इलाज जारी है।

मृतक परिवारों के लिए मदद का ऐलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap