logo

ट्रेंडिंग:

नए साल पर मुंबई में बारिश, दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

मुंबई में 2026 की सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में नए साल से पहले 31 दिसंबर पिछले छह सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा।

Mumbai Rain

मुंबई में बारिश, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर भारत के कई राज्यों में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। देश के बड़े हिस्सों में शीतलहर, घना कोहरा और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने 1 जनवरी को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी। इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नए साल 2026 की सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं दिल्ली में नए साल के पहले 31 दिसंबर पिछले छह सालों में महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

 

राजस्थान में भी शीतलहर के चलते ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं असम के गुवाहाटी में दिन के तापमान में भारी गिरावट के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें- 'हिंदुओं की रक्षा' के लिए तलवार बांटने वाले पिंकी चौधरी की कहानी क्या है?

मुंबई और दिल्ली का हाल

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई के वालकेश्वर और लोअर परेल इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार, 31 दिसंबर को पिछले छह सालों का सबसे ठंडा दिसंबर का दिन दर्ज किया गया। महीने के आखिरी दिन तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, जिससे साल का अंत असामान्य रूप से ठंडा रहा। IMD के अनुसार, जनवरी की शुरुआत में भी इसी तरह की ठंड बनी रह सकती है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा

राजस्थान में रात के समय कड़ाके की ठंड जारी रही, जहां करौली सबसे ठंडा स्थान रहा। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जयपुर और जोधपुर में भी सामान्य से ज्यादा ठंडी रातें दर्ज की गईं। 1 से 3 जनवरी के बीच राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

पंजाब में भी ठंड का असर तेज हो गया है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में दिन की शुरुआत काफी ठंडी रही, जबकि गुरदासपुर और फरीदकोट जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान और भी कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी ठंड बढ़ी हुई है, क्योंकि आसपास के हरियाणा के इलाकों में भी तापमान काफी गिरा है। हरियाणा में रोहतक और नारनौल सबसे ठंडे स्थान रहे।

 

यह भी पढ़ें- कश्मीर से कन्याकुमारी तक, इंडिया ने कैसे किया नए साल का स्वागत?

झारखंड और बंगाल

पूर्वी भारत भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। IMD ने झारखंड में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और कुछ जगहों पर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। इस बीच, पश्चिम बंगाल में भी ठंड बढ़ गई है। दार्जिलिंग जैसी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार, आने वाले कई दिनों तक सुबह के समय पूरे राज्य में कोहरा छाया रह सकता है।

IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार के साथ-साथ मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा, शीत लहर और ठंडे दिन रहने की आशंका है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap