logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने महिला को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला की हत्या कर दी। इससे पहले एक महिला आंगनवाड़ी सहायिका की भी हत्या का मामला सामने आया था।

Chhattisgarh Naxalites kill women in police informer

नक्सली, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबीर होने के संदेह में नक्सलियों ने 40 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। नक्सलियों ने मद्देड़ थाना क्षेत्र के लादेड़ गांव से यालम सुकरा का शनिवार को अपहरण किया और उसे पास की पहाड़ी पर ले गए।

 

यहां सुकरा कि गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को इलाके में छोड़ गए। घटनास्थल से पुलिस टीम को माओवादियों की मद्देड़ एरिया कमेटी का एक पर्चा मिला है। इस पर्चे में नक्सलियों ने महिला पर 2017 से पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हमालवरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 

 

दो दिन पहले आंगनवाड़ी सहायिका की हुई थी हत्या

पुलिस ने बताया कि इस घटना के साथ ही नक्सलियों ने इस साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में अब तक 60 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है। 6 दिसंबर को नक्सलियों ने बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में एक महिला आंगनवाड़ी सहायिका की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी थी। जबकि 4 दिसंबर को बीजापुर में अलग-अलग स्थानों पर दो पूर्व सरपंचों (ग्राम पंचायत प्रमुखों) की हत्या कर दी गई।

 

परिवार के सामने कर दी हत्या

महिला आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या शुक्रवार रात बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिमापुर गांव में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में 45 वर्षीय लक्ष्मी पदम  के घर में घुस आए और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को घर के आंगन में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर इस साल अब तक नक्सलियों ने 60 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है।

Related Topic:

और पढ़ें