logo

ट्रेंडिंग:

असम के नेल्ली का काला इतिहास, जब चारों तरफ मचा था कत्ल-ए-आम

18 फरवरी, 1983 को नेल्ली नरसंहार हुआ था। नेल्ली नरसंहार को आजाद भारत के सबसे बदनुमा कत्लेआम के रूप में याद किया जाता है।

What was Nellie massacre 1983

नेल्ली नरसंहार 1983 क्या है? Image Credit: Common License

आजादी के बाद से ही असम में कई बार बांग्लादेश से अवैध रूप से आए अप्रवासियों के मुद्दों पर हिंसा देखी गई है। आज भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक हंगामा बना हुआ है। ऐसे में असम में हुए सबसे हिंसक विरोध प्रदर्शन की याद आती है जिसे नेल्ली नरसंहार का नाम दिया गया। 18 फरवरी, 1983 को हुए  इस नरसंहार में लगभग 2 हजार मुसलमानों को केवल 6 घंटों के भीतर भीड़ ने मार डाला था। नेल्ली नरसंहार को आजाद भारत के सबसे बदनुमा कत्लेआम के रूप में याद किया जाता है।

 

घुसपैठ और अवैध प्रवासी थे नेल्ली नरसंहार की वजह

नेल्ली नरसंहार की जड़ घुसपैठ और अवैध प्रवासी थे। किसी समय अहोम वंश का शासन होने के कारण असम अंग्रेजो के अधिकार क्षेत्र में आ गया था। धीरे-धीरे बिहार और बंगाल से भी मजदूरों को असम लाया गया और वो यहीं के होकर रह गए। इस बीच असम की सीमा के सटे बांग्लादेश में अवैध प्रवासियों की घुसपैठ हो रही थी। यह लोग भी यहां बसने लगे और वोट का अधिकार भी मिल गया।

 

क्या था नेल्ली नरसंहार का सबसे बड़ा कारण?

अवैध बांग्लादेशियों को वोट का अधिकार मिलने का विरोध होना शुरू हो गया। 1980 से शुरू हुए इस आंदोलन का नेतृत्व ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसु) और उसके सहयोगी कर रहे थे। इनकी मांग थी कि अवैध प्रवासियों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाए। तेज चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1983 को असम में विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया। आसु ने इस चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की, लेकिन उसके बावजूद बंगाली मूल के मुसलमानों ने जमकर वोट डाले। असम में वोट डालकर यह एक तरीके से भारत की नागरिकता का दावा कर रहे थे और यही नेल्ली नरसंहार का सबसे बड़ा कारण बना।

 

नेल्ली में खेली गई खून की होली

18 फरवरी, 1983 की सुबह नेल्ली में खून की होली खेली गई। महज कुछ ही घंटों के अदंर 2 हजार से अधिक अवैध बांग्लादेशी मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया गया। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक थी। घटना में पुलिस की मिलीभगत की भी बात सामने आई थी। इस वजह से कांग्रेस सरकार हमेशा से सवालों के घेरे में आती रही है। कई रिपोर्ट दर्ज हुए, कई मुकदमे भी हुए, लेकिन आज भी पीड़ित परिवार इंसाफ की गूंज लगाती आ रही है। 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap