logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आंध्र प्रदेश में आम से लदा ट्रक पलटा, नौ लोगों की जान चली गई

आंध्र प्रदेश में आम से लदे ट्रक के पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई। 11 अन्य लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident in Andhra Pradesh.

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां आम से लदे एक ट्रक के पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार देर रात रेड्डीचेरुवु के नजदीक हुआ है। आम से भरे ट्रक पर 20 लोग सवार थे। हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रेड्डीचेरुवु के नजदीक ट्रक का पिछला पहिया रेत में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से वह दूसरे मिनी ट्रक पर पलट गया।  

 

पुलिस ने आगे बताया कि आम से लदा ट्रक राजमपेट मंडल के थल्लापका गांव से कोडुर जा रहा था। आम की पेटियों पर मजदूर बैठे थे। एनएच-716 पर रेड्डीपल्ली तालाब के किनारे पर चढ़ते वक्त हादसा हुआ है। अन्नामय्या जिले के एसपी वी विद्यासागर नायडू का कहना है कि ट्रक के बाईं ओर पलटने से उस पर बैठे मजदूर नीचे जा गिरे। चार घायलों की हालत गंभीर है। सभी को कडप्पा जिले के एक अस्पताल भेजा गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

सीएम और राज्यपाल ने जताया दुख

सीएम चंद्रबाबू नायूड ने दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि काम से घर लौटते समय गरीब मजदूरों की जान गई। सरकार मृतकों के परिजनों को पूरी मदद देगी। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने कहा कि इस दुखद हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख पहुंचा है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

चालक पर लापरवाही का आरोप

एन शिव कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। दर्दनाक हादसे में शिव कुमार की पत्नी की भी जान गई है। हादसे में बचे अन्य लोगों ने भी चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलमपेट थाने की पुलिस ने बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

Related Topic:#Andhra Pradesh News

और पढ़ें