logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर-पश्चिम में भारत में समय से पहले आई गर्मी, पहाड़ों में फिर करवट लेगा मौसम

अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में पारा सामान्य से 6 डिग्री तक ऊपर जा सकता है, जबकि पहाड़ी राज्यों में 4 से 9 मार्च के बीच रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Weather in Agartala

अगरतला में मौसम, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है। मार्च की शुरुआत में ही पड़ रही इस गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि अगले कुछ दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

 

वहीं दूसरी ओर, पहाड़ों पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। एक के बाद एक आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण हिमालयी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इससे जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे बढ़ते तापमान पर थोड़ा ब्रेक लग सकता है।

 

यह भी पढ़ें: खाड़ी तनाव के बीच PM Modi की कूटनीति तेज, ओमान-कुवैत के नेताओं से क्या बात की?

मैदानी इलाकों में चढ़ता पारा

उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6°C अधिक रहने की आशंका है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में अगले चार दिनों तक गर्मी का असर बढ़ता ही जाएगा।

 

वहीं बात करें मध्य भारत की तो मध्य प्रदेश और साथ ही महाराष्ट्र में भी तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रहेगा। छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक गर्मी बढ़ने का अनुमान है, जिसके बाद स्थिति स्थिर रह सकती है।

 

पहाड़ी इलाकों में शुरुआत में तापमान बढ़ेगा लेकिन 4 दिनों के बाद वहां 3-4°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 9 मार्च के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च और उत्तराखंड में 8-9 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के बाद कैसा नजर आया चांद? भारत से आईं दुर्लभ तस्वीरें

 

साथ ही 6 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे मौसम में बदलाव और तेज होगा।

पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों का हाल

असम और मेघालय में 4 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम के कुछ इलाकों में 4 मार्च की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे विजिबिलिटी कम रह सकती है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें