भारत सरकार हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा करती है। इस साल भी अधिकारियों द्वारा जारी सूची में कई ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बेमिसाल काम किया है लेकिन उन्हें कोई नहीं जानता था।
एक पूर्व बस कंडक्टर जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फ्री ऐक्सेस वाली लाइब्रेरी बनाई, एक बाल रोग विशेषज्ञ जिन्होंने एशिया की पहला ह्यूमन मिल्क बैंक बनाया और एक 90 साल के म्यूजिशियन ऐसे 45 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पूरे भारत से में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः 'बाबा का बुलडोजर आपकी ओर आ रहा है,' अविमुक्तेश्वरानंद को किस कथावाचक ने दी धमकी?
कौन-कौन शामिल?
'स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे हीमोफीलिया पर काम करने वाले डॉक्टरों से लेकर भारत के पहले ह्यूमन मिल्क बैंक की स्थापना करने वाले नवजात शिशुओं के एक्सपर्ट तक, सीमावर्ती राज्यों में भारत की स्वदेशी विरासत को संरक्षित करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने से लेकर आदिवासी भाषाओं और स्वदेशी मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने तक... मरती हुए कलाओं और बुनाई को बचाने से लेकर देश की एनवायरन्मेंट की रक्षा करने और स्वच्छता के फील्ड में बेहतरीन काम करने वालों तक शामिल हैं।
इस सूची में चंडीगढ़ के 88 साल के पूर्व आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं, जो शहर की सड़कों की सफाई के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के बुंदेली मार्शल आर्ट ट्रेनर भगवानदास रायकवार, महाराष्ट्र के 90 साल के आदिवासी तारपा वादक कद्दू और बांस से बना एक संगीत वाद्य यंत्र बजाने वाले भीकल्या लाडक्या धिंडा और जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बृज लाल भट सहित अन्य इस सूची में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हत्या करके जेल गए और हो गया प्यार, अब शादी करने के लिए मिल गई पैरोल
इस साल पद्म पुरस्कार जीतने वाले लोगों के नाम की सूची-
-
अंके गोवदा
-
अर्मिदा फर्नांडिस
-
भगवानदास रायकवार
-
भीकल्या लाडक्या धिंडा
-
बृज लाल भट
-
बुढ़री ताती
-
चरण हेम्ब्रम
-
चिरंजी लाल यादव
-
धर्मिक लाल चुनीलाल पांड्या
-
गफरुद्दीन मेवाती जोगी
-
हैली वार
-
इंदरजीत सिंह सिद्धू
-
के. पजनिवेल
-
कैलाश चंद्र पंत
-
खेम राज सुंद्रियाल
-
कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी
-
कुमारस्वामी थंगराज
-
महेंद्र कुमार मिश्रा
-
मीर हाजीभाई कासमभाई
-
मोहन नागर
-
नरेश चंद्र देव वर्मा
-
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
-
नूरुद्दीन अहमद
-
ओथुवर तिरुथनी स्वामीनाथन
-
पद्मा गुरमेट
-
पोखिला लेक्थेपी
-
पुन्नियामूर्ति नटेसन
-
आर. कृष्णन
-
रघुपत सिंह
-
रघुवीर तुकाराम खेडकर
-
राजस्थापति कालियप्पा गौंडर
-
रामा रेड्डी मामिडी
-
रामचंद्र गोदबोले और सुनीता गोदबोले
-
एस. जी. सुशीलम्मा
-
संगयूसांग एस. पोंगेनेर
-
शफी शौक
-
श्रीरंग देवबा लाड
-
श्याम सुंदर
-
सिमांचल पात्रो
-
सुरेश हनागवादी
-
टगा राम भील
-
टेची गुबिन
-
तिरुवारुर बख्तवत्सलम
-
विश्व बंधु
-
युमनाम जत्रा सिंह