logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने दामाद पर फेंका तेजाब

हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर विवाद हुआ तो शख्स ने अपने दामाद पर ही तेजाब फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Representa

प्रतीकात्मक तस्वीर । पीटीआई

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक चौंका देने वाली घटना में एक शख्स पर उसकी पत्नी के पिता ने एसिड फेंक दिया। मामला थाणे का है जहां गुरुवार को हनीमून मनाने जाने की जगह को लेकर उठा विवाद एसिड फेंकने तक पहुंच गया।

 

29 साल के इबद अतीक फाल्के की हाल ही में शादी हुई थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक एसिड फेंकने वाले गुलाम मुर्तजा खोटल की खोज जारी है।

 

एफआईआर के अनुसार, फालके ने हाल ही में खोटल की बेटी से शादी की थी। वह हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाहते थे, लेकिन उसके ससुर चाहते थे कि वे दोनों विदेश में किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। अधिकारी ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

तुड़वाना चाहता था बेटी की शादी

बुधवार की रात को फाल्के घर लौटे और अपनी गाड़ी सड़क के पास खड़ी कर दी। पुलिस ने बताया कि खोटल, जो अपनी कार में उनका इंतजार कर रहे थे, फाल्के की तरफ दौड़े और कथित तौर पर उन पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उनका चेहरा और शरीर जल गया।

 

अधिकारी ने बताया, 'खोटल अपनी बेटी की शादी फाल्के से तुड़वाना चाहते थे। वह फिलहाल फरार है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'

 

उन्होंने बताया कि खोटल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 124-1 (स्वेच्छा से तेजाब का प्रयोग करके गंभीर चोट पहुंचाना), 351-3 (आपराधिक धमकी) और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Topic:

और पढ़ें