logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के रेस्टोरेंट में राहुल गांधी ने चखा छोले भटूरे का स्वाद

राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया के साथ दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में लंच किया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

Rahul Gandhi with Family for lunch at reataurant : Instagram

रेस्टोरेंट में लंच के लिए राहुल गांधी । इन्स्टाग्राम

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा की व्यस्तता के बाद राहुल गांधी रविवार को परिवार के साथ वीकेंड मनाते हुए दिखे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बहन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, मां सोनिया गांधी, राबर्ट वाड्रा, रॉबर्ट और प्रियंका की बेटी मिराया और रॉबर्ट वाड्रा की मां भी मौजूद थीं।

 

पूरी गांधी फैमिली दिल्ली के 'क्वालिटी रेस्टोरेंट' में छोले भटूरे और अन्य खाने का आनंद लेने के लिए एक साथ इकट्ठी हुई। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसको खूब लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं। कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

फोटो में राहुल अपने परिवार के साथ एक आरामदायक सोफे पर बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। सोनिया गांधी भी मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

 

सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि क्वालिटी रेस्टोरेंट में फैमिली लंच।

 

 

कनॉट प्लेस में है क्वॉलिटी रेस्टोरेंट

बता दें कि क्वॉलिटी रेस्टोरेंट दिल्ली के कनाट प्लेस में है। आजादी के पहले इसे अमेरिकी सैनिकों द्वारा इसका संरक्षण किया जाता था। खाने पीने का शौक रखने वालों के बीच यह रेस्टोरेंट काफी मशहूर रहा है क्योंकि इसमें काफी तरह के व्यंजन मिलते हैं।

 

यहां के छोले भटूरे काफी मशहूर हैं और लोगो खासतौर पर इसे खाने के लिए यहां जाते हैं। यहां पर अक्सर सेलिब्रिटीज़ खाने के लिए आते रहते हैं। फिल्मी एक्ट्रेस नर्गिस यहां पर अक्सर आया करती थीं।

Related Topic:

और पढ़ें