logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या रणवीर अल्लाहबादिया के घर पहुंची थी पुलिस? सामने आया बयान

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इंडिया गॉट लेटेंट के शो पर जाकर बुरी तरह फंस गए है। उनके बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Ranveer Allahbadia

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना। (Photo Credit: India Got Latent)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूट्युबर रणवीर अल्लाहबादिया से पूछताछ करने मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची है। इंडिया गॉट लेटेंट के शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने कटेंस्टेंट से कई सवाल ऐसे पूछे थे, जिस पर खूब हंगामा बरपा था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पर कहा था कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसे बयान स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया और उनके साथ शो में आए अन्य लोगों के खिलाफ देशभर की अलग-अलग जगहों पर FIR दर्ज की गई है। यह मामला संसद तक पहुंचा है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस बयान की आलोचना की थी और कहा था कि वह इसे संसद में उठाएंगी। 

कांग्रेस ने रणवीर अल्लाहबादिया का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर निशाना साधा था। रणवीर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तार करने नहीं गए थे। बस पेट्रोलिंग कर रहे थे। उनके घर छानबीन के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।



यह भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया पर PM को नसीहत क्यों दे रही कांग्रेस? समझिए वजह

मुंबई पुलिस क्यों पहुंची?
मुंबई पुलिस इस केस की पड़ताल कर रही है। समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को इस जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और इंडियाज गॉट लेटेंट एपिसोड से जुड़े कई और नाम FIR में शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इसकी आलोचना की है। 

यह भी पढ़ें: 'Not Available'...यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'हर किसी को बोलने की आजादी है, लेकिन यह आजादी तब खत्म हो जाती है जब हम दूसरों की आजादी का अतिक्रमण करते हैं। हर किसी की अपनी सीमाएं होती हैं, अगर कोई उन्हें पार करता है, तो कार्रवाई की जाएगी।'

कैसे शुरू हुआ हंगामा?
रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और कई दूसरे स्टार 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हिस्सा लेने पहुंचे थे। रणवीर अल्लाहबादिया ने कई आपत्तिजनक बातें कहीं। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से मां-बाप के इंटिमेट रिलेशन से जुड़े कुछ सवाल पूछ लिए। उनकी इसी बात पर हंगामा भड़क गया। असम और मुंबई में उनके बयान के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं।

Related Topic:#Ranveer Allahbadia

और पढ़ें