logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआ, जो तीन साल में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही, जबकि कई राज्यों में ठंड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Cold in Delhi

दिल्ली में शीतलहर, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मकर संक्रांति के पर्व के बीच सुबह तापमान और गिर गया। दिल्ली में मंगलवार (13 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

 

नोएडा में तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा।


यह भी पढ़ें- शराब के सहारे बॉर्डर पर कर रहे नौकरी, अब SSB करेगा बर्खास्त

दिल्ली-NCR में गिरा पारा


मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। पालम में 4 डिग्री और लोधी रोड में 3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। विभाग ने 14 जनवरी को भी शीतलहर की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादल छा सकते हैं।

 

 

इस बीच प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। CPCB के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे AQI 360 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। हवा की गुणवत्ता फिलहाल खराब बनी रह सकती है, हालांकि बारिश होने पर राहत मिलने की उम्मीद है।

 

बिहार का हाल

बिहार में अगले 3-4 दिनों तक मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम तापमान 5.9 डिग्री भागलपुर के सबौर में और सबसे अधिक 25.6 डिग्री किशनगंज में दर्ज हुआ। अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

 

 

झारखंड में ठंड का कहर

झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जनवरी को 13 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें- क्या है शक्सगम घाटी विवाद, जिसको लेकर भारत और चीन के बीच बढ़ा तनाव?

 

हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 जनवरी के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। निचले हिमालयी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा में भारी शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पछुआ हवाएं चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें