logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'देश का नाम भारत है तो भारत कहो', बोले RSS के दत्तात्रेय होसबोले

आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबोले ने एक कार्यक्रम में कहा कि देश का नाम अंग्रेजी में इंडिया है और भारतीय भाषा में भारत है।

dattatreya hosabole

दत्तात्रेय होसबोले। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने एक बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर 'India' और 'भारत' पर बहस छिड़ गई है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में यह 'India' है लेकिन भारतीय भाषा में यह 'भारत' है।

क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले?

एक कार्यक्रम में होसबोले ने कहा कि 'राष्ट्रपति निवास में हुए एक कार्यक्रम के निमंत्रण में Republic of Bharat अंग्रेजी में लिखा था। यह अंग्रेजी में India है और भारतीय भाषा में 'भारत' है। क्या ऐसा हो सकता है दुनिया में कहीं?'

और क्या बोले होसबोले?

उन्होंने आगे कहा, 'Constitution of India यानी भारत का संविधान, Reserve Bank of India यानी भारतीय रिजर्व बैंक। हर जगह ऐसा क्यों हो रहा है? प्रश्न उठना चाहिए। देश का नाम भारत है तो भारत ही कहो।'

India बनाम भारत पर बहस

सितंबर 2023 में India बनाम भारत पर बहस तेज हो गई थी। तब G20 समिट के लिए राष्ट्रप्रमुखों को राष्ट्रपति की ओर से जो न्योता भेजा गया था, उसमें 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा था, जबकि पहले 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' लिखा जाता था।


इसके बाद ऐसी बहस हुई कि सरकार देश का नाम 'भारत' ही कर सकती है। हालांकि, भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखा है, 'इंडिया दैट इज भारत'। इसका मतलब हुआ कि देश के दो नाम हैं- इंडिया और भारत। अंग्रेजी में भारत और इंडिया, दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदी में भी इंडिया लिखा जाता है।

Related Topic:#RSS

और पढ़ें