logo

ट्रेंडिंग:

सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने धर दबोचा

सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है। उसे मुंबई पुलिस ने एक लेबर कैंप से गिरफ्तार कर लिया है।

Saif Ali Khan

CCTV फुटेज में नजर आ रहा सैफ अली खान का हमलावर। (Photo Credit: ANI)

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले शख्स को ठाणे पश्चिम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि जिन लोगों को पहले हिरासत में लिया गया था, उनका संदिग्धों के साथ कोई आपस में संबंध नहीं है। मुख्य आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान है। उसने अपना नाम विजय दास बताया था। उसने अपने कई फर्जी नाम बताए हैं।

विजय दास को डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम ने पकड़ा है। मुंबई पुलिस ने एक हीरानंदानी एस्टेट के पास एक लेबर कैंप में रेड किया, जिसमें वह पकड़ा गया। पुलिस ने कहा है कि वह एक पब में काम करता है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा, 'विजय दास पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। उसे पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस 9 बजे मीडिया के सामने कॉन्फ्रेंस करेगी।'

CCTV में आया हमलावर का चेहरा
सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को CCTV फुटेज के जरिए जगह-जगह तलाशआ गया। वह हमले के बाद मौके से भागता नजर आ रहा है। फुटेज में हमलावर 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट के अंदर हमले के कुछ वक्त बाद ही देखा गया।



पुलिस ने किस-किस को हिरासत में लिया?
शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू घोंपने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। उसका नाम आकाश कैलाश कन्नोजिया था। वह मुंबई एलटीटी से कोलकाता शालीमार जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बैठा था।

कैसे हुई हमलावर की पहचान?
CCTV फुटेज में हमलावर उसी बिल्डिंग में तेजी से नीचे उतरते देखा गया था। दूसरे वीडियो में वह एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से ईयरफोन खरीदते हुए नजर आया था।

किस हाल में हैं सैफ?
चाकू लगने के बाद सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू लगा था, जिसके एक टुकड़े को निकालने के लिए सर्जरी की गई। उनके घर में लूट की कोशिश हुई हुई थी। घुसपैठिए ने उन्हें कई बार चाकू मारा था। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं, जल्द ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। 

किसने अस्पताल में कराया था एडमिट?
सैफ अली खान के बेटे और एक अन्य शख्स ने उन्हें लीलावती अस्पातल में भर्ती कराया था। सैफ अली खान, करीना कपूर और उनके बच्चे मुंबई के बांद्रा वेस्ट में सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं। यहीं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी रहते हैं।

Related Topic:#Saif Ali Khan

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap