logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में घने कोहरे की मार, कई फ्लाइट्स डिले; ट्रेनें भी चल रहीं लेट

दिल्ली-MCR समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जीरो विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनें बहुत लेट चल रही है।

Delhi fog flights and train late and delay

दिल्ली मौसम, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों और विमानों का परिचालन स्लो हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश के 7 हवाईअड्डों पर जीरो विजबिलिटी दर्ज की गई। इस वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 फ्लाइट्स लेट रहीं।

 

वहीं, 19 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 45 रद्द कर दी गई। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में 13 डोमेस्टिक, 4 इंटरनेशनल और 2 नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स शामिल थीं। आज भी दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शून्य दृश्यता शून्य हो जाने के कारण 202 उड़ानें विलंबित हुईं। 

 

दिल्ली में 8 जनवरी तक छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग (IMD) के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार सुबह तक दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दिल्ली के लिए लगातार पांचवां ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी को इसी तरह से कोहरा रहने की संभावना है। दिल्‍ली में आज न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

घने कोहरे के कारण इतनी फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट

घने कोहरे के कारण स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन उड़ानों के लिए औसतन छह मिनट और प्रस्थान उड़ानों के लिए 47 मिनट की देरी दर्ज की गई।

न केवल फ्लाइट्स बल्कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली से रवाना होने वाली और आने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ रूटों पर ट्रेनों का समय बदला हुआ है। उत्तर रेलवे ने बताया कि कोहरे की वजह से 81 ट्रेनें लेट चल रहीं। इनमें 59 ट्रेनें 6 घंटे और 22 ट्रेनें करीब 8 घंटे लेट रहीं।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें