logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गिफ्ट में कार और बुलेट... इस कंपनी में कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले

चेन्नई की सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को टाटा की कार से लेकर रॉयल एनफिल्ड की 350 बुटेल बाइक दी है।

surmount logistics solutions

प्रतीकात्मक तस्वीर। Source- Tata Motors

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आप जिस भी कंपनी में नौकरी करते होंगे वहां आपको कुछ ना कुछ गिफ्ट जरूर मिलते होंगे। मगर, कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं जिनको अगर बिजनेस में प्रॉफिट होता है तो वह खुशी में प्रॉफिट को अपने कर्मचारियों में बांटती हैं। ऐसी ही चेन्नई की एक कंपनी है सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस। कंपनी ने प्रॉफिट होने पर अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देकर सम्मानित किया है।  

कर्मचारियों की लगन और मेहनत को देखते हुए कंपनी ने उन्हें कार, बाइक और स्कूटर देकर सम्मानित किया है। खबर के मुताबिक, सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस ने अपने 20 कर्मचारियों को गिफ्ट दिए हैं। कर्मचारियों को जो कार गिफ्ट की गई हैं उनमें टाटा टियागो, होंडा एक्टिवा और रॉयल एनफिल्ड की 350 बुलेट बाइक दी हैं। 

महंगे गिफ्ट और उनकी कीमत 

सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस कंपनी ने कर्मचारियों को टाटा टियागो दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होती है। रॉयल एनफिल्ड बुलेट बाइक की कीमत 1.98 लाख रुपये है। कंपनी ने तीसरे गिफ्ट के तौर पर होंडा एक्टिवा दी है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 77 हजार है। यह सभी कीमतें (दिल्ली की एक्स शोरूम) है।
 

प्रोडक्टिविटी बढ़ाना मकसद

कंपनी के एमडी डेंजिल रायन ने इस मौके पर कहा कि कर्मचारियों को प्रेरित रखना एक एम्प्लॉई वेलफेयर प्रोग्राम का हिस्सा है। यह न केवल कर्मचारियों के संतोष को बढ़ाती है बल्कि प्रोडक्टिविटी, कनेक्टिीवीटी और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाना है। 

गिफ्ट देने का चलन

बता दें कि भारत में अपने कर्मचारियों को समय-समय पर गिफ्ट देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे कर्मचारियों की संतुष्टि होने पर उनका काम के प्रति उत्साह में इजाफा होता है। इससे पहले दीवाली के मौके पर हरियाणा की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी ने अपने कई कर्मचारियों को 15 एसयूवी कार गिफ्ट में दी थी। लेकिन गुजरात के सूरत के व्यापारी सावजी ढोलकिया हर साल दीवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को सैकड़ों कारें और फ्लैट गिफ्ट में देते हैं।   

Related Topic:

और पढ़ें