logo

मूड

ट्रेंडिंग:

होली पर गर्मी का अलर्ट! उत्तर भारत में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

इस बार होली पर मौसम काफी गर्म रहने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक रहेगा जबकि पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

Weather in Gurugram

गुरुग्राम में मौसम, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के एक बड़े हिस्से में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है। मैदानी इलाकों में धूप तेज होगी और पारा धीरे-धीरे चढ़ना शुरू होगा, जिससे लोगों को मार्च की शुरुआत में ही मई जैसी गर्मी का अहसास हो सकता है।

 

4 मार्च को पड़ने वाली होली के दिन भी राहत की उम्मीद कम है। उत्तर, मध्य और पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। होली के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो इस समय के औसत तापमान से काफी ज्यादा है।

 

यह भी पढ़ें: आबकारी नीति केस में आम आदमी पार्टी ने क्या खोया क्या पाया?

देश के अलग-अलग राज्यों का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 1 से 4 मार्च के बीच 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में पारा 3-4 डिग्री तक चढ़ सकता है। वहीं गुजरात में अगले 24 घंटों के बाद गर्मी तेजी से बढ़ेगी और तापमान में 3-5 डिग्री का उछाल आ सकता है।

 

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ तमिलनाडु में 1 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद पूर्वोत्तर राज्यों में भी तापमान 3-4 डिग्री बढ़ जाएगा।

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

होली के त्योहार पर मौसम विभाग ने साफ आसमान और तेज गर्मी की संभावना जताई है। जहां उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 33-35°C जो कि सामान्य से 3-5°C अधिक है वहीं मध्य भारत में तापमान 33-34°C रहने की संभावना है जो कि सामान्य से 2-3°C अधिक है। पूर्वी भारत में तापमान 32-34°C रहेगा जो कि सामान्य से 2-3°C अधिक है। 

 

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका अपराधी है', ईरान पर हमलों से क्यों भड़के भारत के शिया धर्मगुरु?

पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी

गर्मी के बीच राहत की खबर सिर्फ पहाड़ी इलाकों से है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे वहां के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें