logo

मूड

ट्रेंडिंग:

...तो थर्रा जाता भारत? यूपी ATS ने ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी दबोचे

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लिए काम करने वाले तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला खान और समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

UP ATS

आतंकी तुषार और समीर खान। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लिए काम करने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी गैंगस्टर के लिए काम कर रहे थे। एटीएस ने छापेमारी करके दोनों आतंकियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्हें लखनऊ एटीएस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। पहला आतंकी समीर खान है, जो दिल्ली का रहने वाला है। दूसरा आंतकी मेरठ का रहने वाला 20 वर्षीय तुषार चौहान है। तुषार ने अपना नाम बदलकर 'हिजबुल्ला अली खान' रख लिया था। दोनों के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए भारत ने एयर स्पेस 24 मई तक बंद क्यों किया?

 

 

 

यूपी एटीएस ने बयान जारी किया

यूपी एटीएस ने एक बयान जारी करके बताया है कि दोनों पाकिस्तानी आतंकी संगठनों, गैंगस्टर और आईएसआई के साथ मिले हुए थे। दोनों इंस्टाग्राम और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे जुड़े हुए थे। आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट, कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर लगातार भारत के नौजवानों को लगातार अपने झांसे में ले रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: जिन जहाजों को ईरान ने पकड़ा, उनमें 22 भारतीय सवार; सरकार ने क्या कहा?

हो गई थी वारदात अंजाम देने की तैयारी

इसमें बताया गया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी से इंक्रिप्टेड चैनल के जरिए जुड़े थे। समीर को दीवारों पर तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान लिखने और अन्य लोगों को जोड़ने का टास्क दिया गया था। तुषार उर्फ हिज्बुल्लाह खान इंस्टाग्राम के जरिए समीर से जुड़ा था। ऐसे में दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर दिए गए टारगेट की रेकी करके भारत के किसी भी हिस्से में वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार थे।


और पढ़ें