दिल्ली-UP में गर्मी तो राजस्थान में बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
देश
• NEW DELHI 10 Sept 2025, (अपडेटेड 10 Sept 2025, 8:02 AM IST)
देशभर में मानसून अभी भी सक्रिय है। हालांकि, दिल्ली-यूपी समेत कुछ राज्यों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। जानिए आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम।

बारिश, Photo Credit: PTI
उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और पहाड़ी इलाकों से लेकर दक्षिण भारत एवं पूर्वोत्तर में इस साल मानसून ने तबाही मचाई। पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को पिछले कुछ दिनों से आसमानी आफत से राहत मिली हुई है। वहीं गुजरात, राजस्थान समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में बारिश तो रूक गई लेकिन अब धूप और उमस भरी गर्मी ने दिन के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। आज भी यहां ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है तो कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली और इससे सटे एनसीआर क्षेत्र में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है और इस हफ्ते मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज उमस भरे मौसम तो दिन में कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में अच्छी खासी बारिश के संकेत दिए हैं। अगले हफ्ते गरज चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, जिससे अगले सप्ताह से मौसम सुहावना हो सकता है। यमुना नदी का जलस्तर घट कर खतरे के निशान से काफी नीचे आ गया है, जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा भी टल गया है।
यह भी पढ़ेंः 'दूध-सब्जी की सप्लाई रोक देंगे', जरांगे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी
#WATCH #WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से काफी नीचे आ गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
वीडियो पुराने लोहे के पुल से है। pic.twitter.com/ahsQF7s5ZY
यूपी-बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी के साथ-साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में खासकर पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।
बिहार की बात करें तो बिहार में बारिश ने इस मानसून तबाही मचाई है। बिहार का एक बड़ा हिस्सा अभी भी बाढ़ की चपेट में है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को कई जिलों में बादलों की गर्जन के साथ आसमानी बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। नालंदा, गोपालगंज, अररिया,अररिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, वैशाली, रोहतास, सुपौल, गयाजी, किशनगंज, नवादा, समस्तीपुर,जमुई, नवादा, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, भागलपुर और पूर्णिया में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राज्य के करीब 15 जिलों में बारिश ना होने के कारण उमस भरा मौसम रहेगा।
पहाड़ी राज्यों का हाल
पहाड़ों में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई सड़कें बंद पड़ी हैं और राज्य को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। आज से शुक्रवार तक लगातार कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश हल्की होगी तो लोगों के लिए खतरा कम है लेकिन 13 सितंबर से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और राज्य में भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बिहार में कभी नहीं शांत हुई कानून-व्यवस्था की चर्चा, आंकड़े क्या हैं?
उत्तराखंड में भारी तबाही के बाद अब कहीं जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश जारी है। । मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक राज्य के देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, जोशीमठ, अल्मोड़ा, बरकोट, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल फटने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रुड़की, बागेश्वर, हल्द्वानी, रामनगर, रानीखेत और हर्षिल वैली में हल्की बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सांसदों, नेताओं और अन्य अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। राज्य में आई बाढ़ और लैंडस्लाइड में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। केंद्र मौजूदा चुनौती से निपटने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम… pic.twitter.com/cpueWv9WvO
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
उत्तर भारत के दूसरे पहाड़ी राज्य हिमाचल में भी लोग बारिश के कारण त्रस्त हैं। कल पीएम मोदी ने भी राज्य का दौरा किया।आज राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 9 से 13 सितंबर तक धर्मशाला, हमीरपुर, मनाली, शिमला, ऊना, कुल्लू, कांगड़ा, कसौली, सिरमौर, डलहौजी, बिलासपुर, सोलन और चंबा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अब बारिश से तबाही की संभावना कम जताई जा रही है। अगले कुछ दिन राज्य में मानसून सक्रिय रह सकता है।
अन्य राज्यों का हाल
पंजाब के कई जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। कल बाढ़ग्रस्त इलाकों में फिर से बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और रूपनगर में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में भी पिछले हफ्ते बारिश ने काफी नुकसान किया। दो दिन मानसून शांत रहा लेकिन कल फिर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में मानसून थोड़ा शांत पड़ गया है। अगले दो से तीन दिन तक कहीं भी भारी बारिश की आशंका नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जालौर, सिरोही, बाड़मेर और जैसलमेर, माउंट आबू में बारिश होने की संभावना जताई है लेकिन राजधानी जयपुर में तापमान बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कल कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई। राजधानी भोपाल की सड़कों पर बारिश के कारण ट्रैफिक जाम लग गया था। आज भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- नेवी की वर्दी पहनकर आया, हथियार लेकर चौकी संभाली फिर हो गया फरार
#WATCH भोपाल: भारी बारिश के कारण भोपाल शहर में कई जगह जलभराव देखने को मिला। वीडियो भोपाल के बाणगंगा चौराहे से है। pic.twitter.com/gFirrQuMro
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी इस साल अच्छी बारिश हुई। हालांकि, अब इन राज्यों में मानसून कमजोर पड़ रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो यहां बारिश का दौर जारी रह सकता है। अरुणाचल प्रदे, असम, मेघालय, नगालैंड के साथ-साथ मणिपुर में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap