बारिश से बेहाल मुंबई, लैंड स्लाइड, देश का हाल क्या है?
देशभर में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश होगी। राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आसार हैं।

बारिश में जलभराव, Photo Credit: PTI
देश के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली है। इस साल कई जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। अन्य राज्यों में भी मौनसून सक्रिय है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। मायानगरी मुंबई में की सड़कें भी पानी में डूब गई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जन्माष्टमी यानी आज भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। आज दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली एसीआर में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आने वाले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के इलाकों में 17 अगस्त 2025 तक बारिश रहने की उम्मीद है। इस दौरान मौसम सुहावना रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: लाल किले पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP ने बता दिया पाकिस्तान प्रेमी
#WATCH महाराष्ट्र: नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
वीडियो वाशी इलाके से है। pic.twitter.com/oDBuOgamw3
पहाड़ी राज्यों का मौसम
देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण लोग बेहाल हैं। कई जगहों पर तो जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने के साथ भारी से भारी बारिश, लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ आने का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां आज कल कई जगहों पर रेड अलर्ट था और आज भी बारिश होने की संभावना है। अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और चंपावत में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। 16 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, रामपुर, शिमला, ऊना और मंडी में भी बारिश की संभावना है, जिसके चलते लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य में 20 अगस्त के बाद मौनसून थोड़ा शांत होगा।
मुंबई में जलभराव
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की रफ्तार थम गई है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे ट्रैक लबालब हो गए हैं। मायानगरी में बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। मुंबई के कई इलाकों अंधेरी, कुर्ला, चेंबूर के हालात बहुत खराब हो गए हैं। आधी रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक रिकॉर्ड बारिश हुई है।
#WATCH मुंबई: भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
वीडियो किंग्स सर्कल से है। pic.twitter.com/z7jNV3DTCx
मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है और ठाणे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अगस्त दोनों दिन अलर्ट जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी से बहुत भारी चेतावनी दी गई है। भारी बारिश की वजह से मुंबई के विक्रोरी इलाके के वर्षागर में लैंडस्लाइड हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: सुदर्शन चक्र मिशन क्या है, जिसके बारे में PM ने लाल किले से किया ऐलान?
यूपी में भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी यूपी के लोगों को रिमझिम बारिश देखने को मिल सकती है। 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सो में कुछ जगहों पर ही बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। 20 अगस्त तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने के आसार नहीं जताये गए हैं। हालांकि, हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
राजस्थान में भारी बारिश
पूर्वी राजस्थान में 18 और 19 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही जिले के आस-पास के इलकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर गडगड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का आसार हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार का मौसम
बिहार के कई कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त के लिए 18 जिले के लिए आंधी तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 से 18 और 20 अगस्त के दौरान राजधानी पटना खगड़िया, किशनगंज, जमुई, नवादा, नालंदा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, जहानाबाद, गयाजी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, शेखपुरा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय में भीषण आंधी चलने के साथ बादलों के गड़गड़ाने, बिजली कड़कने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।
भारी बारिश के कारण राज्य की कोसी, गंडक और बूढ़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास है, जिससे डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फिलहाल, इसी तरह के हालात बने रहने के संकेत हैं। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और नदियों के आस-पास खतरे वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: 3000 वाला FASTag पास यमुना एक्सप्रेसवे पर क्यों नहीं चलेगा? समझिए
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): भारी बारिश के कारण उज्जैन शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/mNilve3EMi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
अन्य राज्यों का हाल
देश के अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मानसून में तेजी आने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड समेत पश्चिम बंगाल में मौसम का रुख खुशनुमा रहेगा। इन राज्यों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना हैय़ वहीं, दक्षिण में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap