logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में गर्मी तो बिहार में बारिश, क्या है देश के मौसम का हाल?

पूरे देश में मौसम करवट बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है। कुछ राज्यों में बारिश,ओलावृष्टि और तूफान ने लोगों को परेशान कर रखा है। जानें आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है। 

Heat wave

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: PTI

दिल्ली समेत पूरे भारत में गर्मी का पड़ रही है। दिल्ली के लोगों को गर्मी से कुछ दिनों की मामूली राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिन दिल्ली में गर्मी और बढ़ सकती है। वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। राजस्थान में तो पारा 45 डिग्री पार कर गया है। अप्रैल के महीने में ही इतनी भीषण गर्मी ने लोगों को डरा दिया है। हिमाचल में भारी बारिश और तूफान की संभावना को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 


दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में तापमान 16 अप्रैल को 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तेज धूप के चलते दिल्ली वालों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। बिहार और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

 

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं


राजधानी दिल्ली में पूरा दिन गर्मी का कहर जारी रहेगा। दिनभर तेज धूप लोगों को परेशान करती रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में दिन के समय 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

 

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट जारी  

 

देश के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट बदल रहा है। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में 18 से लेकर 20 अप्रैल तक मौसम खराब होने की आशंका है। इन राज्यों में हल्की बारिश के साथ तूफान की संभावना है। इस दौरान सड़कों पर रुकावट, ओलावृष्टि, लैंडस्लाइड और पत्थरों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें-- ज्वेलरी पर असर, फार्मा बेअसर, टैरिफ से किस सेक्टर को होगा नुकसान?

 

बिहार में ओरेंज अलर्ट

 
बिहार में आंधी-बारिश आज भी लोगों के लिए आफत बन सकती है। बारिश के साथ 40-45 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बिहार के अलावा हिमाचल में भी हल्की बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है। हिमाचल में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। फसलों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। पिछले दो दिनों में बिहार के कई क्षेत्रों में ओले गिरने और तेज हवाएं चलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-- 1.69 लाख स्टार्टअप, 17 लाख जॉब्स; देश में कितना बड़ा है यह कारोबार?


आंधी-तूफान और तेज हवाओं का दिखेगा असर

 

पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। इसके अलावा  महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। ओडिशा और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आज भी रिमझिम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं लोगों के लिए परेशानी बन सकती हैं।

 

क्या है येलो, ओरेंज और रैड अलर्ट?

 

मौसम विभाग द्वारा मौसम से जुड़े अलर्ट को रंगो के आधार पर तीन कैटेगरी में बांटा जाता है। यह रंग पीला (Yellow), नारंगी (Orange) और लाल (Red) हैं। इन संकेतों के जरिए सरकार और लोगों को संभावित खतरे से सतर्क किया जाता है। पीला (Yellow) अलर्ट का मतलब है सावधान रहें। येलो अलर्ट हल्की बारिश, गरज-चमक या सामान्य गर्मी जैसी परिस्थितियों में किया जाता है। यह खतरनाक स्थिति नहीं होती लकिन लोगों को सतर्क करने के लिए यह अलर्ट जारी किया जाता है। ओरेंज अलर्ट तैयार रहने का संकेत देता है। यह भारी बारिश, तेज गर्मी या तेज हवाओं की स्थिति में जारी किया जाता है। इस अलर्ट का मतलब है कि सावधान रहें। रैड अलर्ट सबसे गंभीर माना जाता है और यह अलर्ट लोगों को एक्सन लेने के लिए जारी किया जाता है और अत्यधिक बारिश, बाढ़ या प्रचंड गर्मी जैसी जानलेवा स्थितियों में जारी किया जाता है। इन तीन रंगों के अलर्ट का उद्देश्य लोगों को समय रहते सतर्क करना और जान-माल की हानि को टालना होता है।

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap