logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अप्रैल में ओढ़ना होगा कंबल? दिल्ली से कश्मीर तक मौसम बदला

अप्रैल की शुरुआती गर्मी के बाद अब मामूली राहत मिली है। लगातार बारिश की वजह से मौसम सर्द बना हुआ है।

Weather

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अप्रैल में भी खूब बारिश हो रही है। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूपी, बिहार से लेकर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक, मौसम का मिजाज बदला है। अगले आने वाले दो दिनों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में ऐसा मौसम बना है। मौसम विभाग (IMD) ने इन इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं का भी अनुमान जताया है। तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

अप्रैल के शुरुआती दिनों में जून जैसी गर्मी पड़ रही थी। अचानक बिजली की मांग भी बढ़ गई थी। पुरवा हवाओं ने पहले मौसम ठंडा किया, अब बारिश राहत बनकर आई है। दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद भी मौसम खुशनुमा है। मंगलवार को कई जगह थोड़ी बारिश भी हुई थी, जिससे मौसम सर्द बना रहा। अब बुधवार को भी राहत की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फोन हीट होने से परेशान हैं? ट्रिक्स जो आपकी डिवाइस को रखेंगे कूल

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। कश्मीर घाटी में और हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 8 अप्रैल को राजस्थान में आंधी चलने का भी अलर्ट है।

बंगाल, ओडिशा, बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी भारत में 8 अप्रैल को ओलावृष्टि, गरज और बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश और आंधी चल सकती है। हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पूर्वोत्तर का क्या हाल है?

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 8 से 11 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ दिनों में भारी बारिश भी संभव है।

यह भी पढ़ें: गर्मी में करवाएं कौन सा फेशियल? जिससे मिलेगी निखरी, बेदाग त्वचा

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 8 से 9 अप्रैल तक बारिश, गरज और तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं। 8 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना ज्यादा है।

किन राज्यों में हुई झमाझम बारिश?

ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ जगहों पर 7-11 सेंटीमीटर भारी बारिश दर्ज की गई। ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ओले पड़े। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में 30-70 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या आसपास रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा। 11 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: गर्मी में बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, फॉलो करें ये रूटीन बढ़ाए मजबूती

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम-रात में हल्की बारिश, गरज-बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। 9-10 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और तापमान थोड़ा बढ़ेगा।

किसानों और मछुआरों के लिए मौसम विभाग ने क्या सलाह दी है?

फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। ओले पड़ सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं, फसलों, बागों और पशुओं को नुकसान हो सकता है। किसान फलों और सब्जियों की तुरंत कटाई करें, ओले से बचाव के लिए नेट का इस्तेमाल करें। आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे न जाएं और बिजली के उपकरणों से दूर रहें। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में 8 से 12 अप्रैल तक न जाने की सलाह दी गई है।  

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें