देश के उत्तर और पश्चिमी इलाकों में लगातार कई दिनों से पड़ रही हीटवेव से राहत मिली है। मौसम खुशनुमा है और कहीं-कहीं बारिश हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-NCR तक गर्मी से राहत मिली है, ठंडी हवाएं चल रही हैं। आंधी, तूफान और बारिश की वजह से मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से है। उसके चक्रवाती प्रभाव की वजह से बारिश हो रही है। इस विक्षोभ का असर, पाकिस्तान और पंजाब, उत्तर और पश्चिम राजस्थान तक देखने को मिल रहा है। अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 'भारत कहीं भी अटैक कर सकता है', PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का दावा
देश के किस हिस्से में, कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर-पश्चिम भारत
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्था और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 6 से 8 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, आंधी, और तेज हवाओं का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 33-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश के कारण थोड़ी गिरावट संभव है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में तेज बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। 6 से 8 मई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आ सकती हैं।
मध्य भारत
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर कम होगा। तापमान 35 से 40 डिग्री तक रह सकता है।
यह भी पढ़ें: बैन के बावजूद तेल बेच ले रहा रूस, क्या है 'ग्रे फ्लीट' की पूरी कहानी?
दक्षिण भारत
कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। केरल और तटीय कर्नाटक में भी बारिश के आसार हैं। यहां तेज आंधी की भी आशंका जताई जा रही है।
पश्चिमी भारत
महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां कुछ जगहों पर हीटवेव जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। मराठवाड़ा और विदर्भ में भी मौसम बदल सकता है।
पहाड़ी इलाकों में भी होगी बारिश
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर भी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।