logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बढ़ती गर्मी के बीच राहत, पंजाब, हरियाणा, UP समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देशभर में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के 7 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ राज्यों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Rain

बारिश, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मार्च के महीने में ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। इतना ही नहीं कुछ राज्यों में तो मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम के करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में एक ऐसा सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-राजस्थान में मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज 12 मार्च को पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना है तो गुजरात और महाराष्ट्र में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 मार्च को उत्तर भारत के 7 राज्यों में परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की चेतावनी जारी की है।  इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: Z+ सिक्योरिटी, फिर फारूक अब्दुल्ला पर कैसे हुआ जानलेवा हमला? CM उमर ने उठाए सवाल

आज का मौसम

 

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 12 मार्च की शाम से आसमान में बादल छाएंगे। वहीं, दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 12 से 1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली वालों को लंबे समय बाद अब खराब हवा से हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

यूपी-बिहार में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।  इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है। इसके साथ ही लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। राज्य में कई जगह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

 

 

बिहार की बात करें तो यहां भी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने लगा है। पटना, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जैसे जिलों में आने वाले दिनों में गर्मी बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। 

बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इन तीनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। बारिश और बर्फबारी का यह दौर 17 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: गुजरात आ रहे जहाज पर ईरान के पास हमला, 20 लोगों को बचाया गया; तीन लापता

लू का अलर्ट जारी

देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है लेकिन गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। मध्य महाराष्ट्र के एक हिस्से में तो तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इसके अलवा विदर्भ के कई हिस्सों समेत गुजारत रीजन में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। 

Related Topic:#Weather Today#ही

और पढ़ें