logo

ट्रेंडिंग:

निकाल लीजिए रजाई-कंबल, कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में होगी बारिश

प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवालों को अब बारिश सताएगी। मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

Delhi Weather

दिल्ली में बारिश की तस्वीर, Image Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली-UP समेत उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल में यह ठंड और बढ़गी। क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच यूपी में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली में 23 दिसंबर को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 26 और 27 को भी बारिश की संभावना जताई गई है। आज सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

 

मौसम विभाग ने बताया कि 27 और 28 दिसंबर को पंजाब, हरियाण, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी तूफान की आशंका है। 22 दिसंबर यानी आज दिल्ली का तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार, 23 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 14.69 डिग्री सेल्सियस और 19.33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार है। बात करें दिल्ली की हवा की तो आज का AQI 347.0 है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। 

 

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 26 दिसंबर को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। 27 दिसंबर के बाद दिल्ली में और भी ठंड बढ़ सकती है। 

आज दिल्ली का AQI कितना?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली में AQI 388 था। शनिवार को दिल्ली में AQI 398 दर्ज किया गया था। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' दर्ज किया गया। रविवार सुबह 7 बजे आईटीओ में AQI 384, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 372, डीटीयू में 354, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) में 372, डीयू नॉर्थ कैंपस में 381 दर्ज किया गया।

 

कश्मीर की यह वीडियो देखी क्या?

समाचार एजेंसी ANI ने एक कश्मीर घाटी का एक वीडियो साझा किया है। यहां शीत लहर के तेज होने से डल झील की सतह पूरी तरह से जम गई है। आईएमडी के अनुसार, यहां का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap