logo

ट्रेंडिंग:

गर्मी से बेहाल पाकिस्तान, 50 डिग्री पारा, भारत में बारिश के आसार

भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान में कुदरत भी कहर ढा रही है। पाकिस्तान में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने वाला है। पढ़ें रिपोर्ट।

Heatwave Strike

AI Generated Image. (Photo Credit: Grok AI)

पाकिस्तान के लिए अप्रैल का महीना बेहद गर्म रहा। सरहद पर तनाव के साथ-साथ जाते-जाते अप्रैल ने पाकिस्तान को नया सिरदर्द दे दिया है। पाकिस्तान में तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंचता नजर आ रहा है। अप्रैल महीने में ही गर्मी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी की वजह से मध्य और दक्षिण पाकिस्तान में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

बुधवार को पाकिस्तान का तापमान और बढ़ सकता है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गर्मी और बढ़ेगी। पाकिस्तान बुधवार को 50 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। साल 2018 में पाकिस्तान ने अप्रैल में ही 50 डिग्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।  

भारत में कैसा है मौसम?
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में मौसम बदला है। भीषण गर्मी से तेज ठंडी हवाओं की वजह से राहत मिली है। प्री मॉनूसून गतिविधियां कम नजर आई हैं। 1 मई से मौसम का मिजाज बदलेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में ही मौसम का मिजाज बदलेगा। 1 सप्ताह तक बारिश और आंधी की संभावना बनी रह सकती है। 

यह भी पढ़ें: खेती-किसानी, सेहत से GDP तक, हीटवेव के नुकसान क्या-क्या हैं?

और किन इलाकों में होगी बारिश?
पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होगी। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होगी। तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव जारी रहेगा। 

किन देशों में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी?
अलग-अलग देशों के मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार तापमान 50 डिग्री तक कई देशों में पहुंच सकता है। पाकिस्तान, ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, मॉरिटानिया, भारत, इराक, कतर, सूडान, यूएई, ओमान, दक्षिणी सूडान, बहरीन, माली, चाड, इथोपिया, नाइजीरिया और बुर्कियानो फासो इन देशों में शुमार हैं।

यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल से बदल सकता है कई राज्यों में मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

 

एशिया का गर्मी से हाल बेहाल
अप्रैल महीने में दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ी। दुनिया का 63 फीसदी हिस्सा भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। सामान्य से ज्यादा तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। 116 से ज्यादा देश गर्मी से परेशान हैं। 39 देश, औसत से ठंडे हैं।

Related Topic:#Heatwave#Rains

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap