logo

ट्रेंडिंग:

कहीं राहत, कहीं आफत; महाराष्ट्र में बाढ़ तो दिल्ली-NCR में गर्मी

देशभर में मानसून की गतिविधियां लगभग शांत हो गई हैं लेकिन पूर्वोतर के राज्यों समेत महाराष्ट्र और गुजरात में अभी भी बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कई जिले पिछले 24 घंटों से भारी बारिश का सामना कर रहे हैं।

Rain

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

देशभर में मौसम करवट ले रहा है। मानसून की वापसी शुरू हो गई है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से मानसून की वापसी का अनुमान है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में बारिश थम गई है लेकिन अब गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बारिश रूकने के बाद से ही तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। देश के अधिकतर हिस्सों को बारिश से राहत मिल चुकी है तो वहीं महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से मुंबई, पुणे, ठाणे समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 2 दिनों से आसमान से आफत बरस रही है। मायानगरी मुंबई की रफ्तार पर बारिश ने ब्रेक लगा दी है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला, वहीं कई जगह लंबे ट्रैफिक जाम लगे।  मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें-- डूब गई मुंबई! महाराष्ट्र में भारी बारिश से बेहाल लोग, 10 की मौत

 

आज का मौसम

 

महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश 

आज देश में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना महाराष्ट्र और गुजरात में है। इन दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात को येलो जोन में रखा है यानी यहां बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गुजरात में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश थम गई है और अब बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिल्ली में आज का मौसम अपेक्षाकृत बादलों वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। बढ़ते तापमान के कारण दिल्ली वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में भी तेज धूप रहने वाली है। पूरा दिन लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। 

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश विदाई ले चुकी है और तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर  से 3 अक्टूबर तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह इस मानसून की लास्ट बारिश हो सकती है। 4 अक्टूबर से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश के करीब 35 जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

बिहार में मानसून विदाई की तरफ बढ़ रहा है। मानसूनी गतिविधियां लगभग बंद हो चुकी हैं और राज्य में लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के किसी भी राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पूरे राज्य को ग्रीन जोन में रखा है। 

अन्य राज्यों का हाल

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बंद हो गई हैं लेकिन 30 सितंबर को उत्तराखंड में, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राजस्थान में तथा 4 और 5 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। अगले 2 से 3 दिनों में बंगाल, सिक्किम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में तूफान की प्रभल संभावनाएं हैं। 

 

असम, मेघालय में, 2 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि  कुछ इलाकों में  तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ, आज उत्तरी तमिलनाडु में और 2 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई या कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और तूफान के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap