logo

ट्रेंडिंग:

डूब गई मुंबई! महाराष्ट्र में भारी बारिश से बेहाल लोग, 10 की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते 10 लोगों की जान चली गई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।

Rain

बचाव कार्य जारी, Photo Credit: PTI

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण मुंबई के हालात भी खराब हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में 10 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 11,800 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के अकेले नाशिक में ही चार लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है।

 

मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़, ठाणे और पालघर में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून के इस सीजन में मुंबई में 3,000 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: न बड़े उद्योग, न तगड़ा रेवेन्यू, कैसे चलती है बिहार की अर्थव्यवस्था?

बचाव कार्य जारी

रविवार शाम तक प्रशासन ने 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें सबसे ज्यादा 7,761 लोग मराठवाढ़ा से थे, जो बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है। यहां 7 लोगों की मौत की दुखद खबर भी सामने आई है। रविवार शाम तक NDRF की टीमों ने छत्रपति संभाजी नगर के वैजापुर और गंगापुर से 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बीड जिले के सांगवी गांव के मंदिर में फंसे 12 लोगों को बचाया गया। वहीं, अहिल्यानगर जिले में लगभग 12 ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया। सोलापुर जिले में बाढ़ प्रभावित 4002 लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित निकाला। सोलापुर में करीब 6500 लोगों ने राहत शिवरों में शरण ली है। 

जारी किया रेड अलर्ट

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में छत्रपति संभाजी नगर, अहिल्यानगर और नासिक हैं। छत्रपति संभाजी नगर में  110.3 मिमी, अहिल्यानगर में  81.8 मिमी और नासिक में  76.6 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में महाराष्ट्र में बारिश बढ़ने का अनुमान जताया है। आज मौसम विभाग ने पालघर और नासिक के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पुणे और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई हुई बेहाल

मायानगरी के नाम से मशहूर मुंबई बारिस से बेहाल है। जगह-जगह जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। सड़कों पर लंबे जाम लग रहे हैं। पिछले कई घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश से अभी शहर को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़ें- IGI एयरपोर्ट सहित दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जयकवाड़ी बांध के गेट खोले

भारी बारिश के कारण मराठवाड़ा में गोदावरी नदी पर बने जयकवाड़ी बांध में पानी का स्तर बढ़ गया है, जिसके कारण अधिकारियों को सभी 27 गेट खोलकर 1,25,000 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। गेट खोलकर भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण आसपास के इलाकों में समस्याएं और ज्यादा बढ़ गईं। छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण में लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जहां हरसूल सर्कल में 24 घंटों में 196 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीड, नांदेड़ और परभणी जिलों में भी भारी बारिश हुई। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap