logo

ट्रेंडिंग:

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली-NCR, आपके शहर में कैसा है मौसम?

दिल्ली- NCR में कोहरे के साथ शीतलहर ने परेशानी बढ़ा दी है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी से तापमान गिरा है। जानिए आपके शहर का आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather news Friday Update

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है, जबकि उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। हवाई अड्डों पर जीरो विजिबिलिटी के कारण  उड़ान सेवाएं बाधित हो रही है। वहीं, ट्रेन भी लेट चल रही है। 7 जनवरी को घने कोहरे के कारण 300 से अधिक फ्लाइट्स डिले हुईं और लगभग 25 रेल सेवाएं बाधित हुईं।

 

इसी के साथ पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में भी शीतलहर और कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कपकपाती ठंड पूरे जनवरी तक रहने की संभावना है। 

 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे घना कोहरा छाया रहा। जीरो विजिबिलिटी के कारण सड़क यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। आज का न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। कल यानी 11 जनवरी को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। 12 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। 

 

पंजाब-हरियाण का क्या हाल?

पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा। कोहरे या शीतलहर का अलर्ट नहीं है लेकिन 11 जनवरी को मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। कल गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाण में आज मौसम साथ रहेगा। सुबह के समय कोहरा भी कम रहेगा। 

 

IMAGE CREDIT: Khabargaon

जम्मू-कश्मीर के लिए येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां के कई इलाको का तापमान आज माइनस में ही रहेगा। वहीं, उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। 11 जनवरी को हल्की बारिश की उम्मीद है। 

यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम?

बात करें यूपी की तो मौसम विभाग ने यूपी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार में पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। 

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap