logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में नए साल के पहले दिन साफ रहा मौसम, इन राज्यों का क्या हाल?

अगले 24 घंटों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ठंड की संभावना जताई है।

weather update Delhi 1 January

दिल्ली का मौसम, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नए साल की दस्तक के साथ दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम और देखने को मिलेगा। शीत लहर लगातार जारी है। आज के तापमान में 2-3 डिग्री  की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार, घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

 

IMD ने 1 जनवरी को दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर, 2024 के तापमान की बात करें तो राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। 

आज कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली-NCR में आज ठंड का सितम जारी है। हालांकि, कोहरा कम होने से आसमान आज बिल्कुल साफ है। मौसम विभाग ने आज के लिए हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया था। आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

 

वहीं, आज 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 2 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और साथ ही तेज हवाएं चलेगी। कई जगहों पर बारिश भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 5 जनवरी को तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

शीत लहर और घने कोहरे का अनुमान

1 जनवरी से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी। IMD के अनुसार, शीत लहर की स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश के कम से कम 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है। 5 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा और अन्य पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें