logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR से UP-हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार देशभर के अलग-अलग हिस्सों में आज भी भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल के लोगों के लिए आज का दिन भी मुश्किल हो सकता है तो दिल्ली एनसीआर में भी बारिश की संभावना है।

Weather Update

बारिश, Photo Credit: PTI

देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। हिमाचल में बारिश ने तबाही मचाई है तो उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और उत्तराखंड तक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। आज यानी 30 जुलाई को भी मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

दिल्ली में बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें-- 30000 करोड़ और आपसी विवाद, संजय कपूर की मां और पत्नी क्यों भिड़ गईं?

हिमाचल में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के लिए पिछले दो दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। कल मंडी समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण हिमाचल में तापमान में गिरावट आई है। बीते कल राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान डलहौजी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 34.4 डिग्री था। 

 

हिमाचल में इस साल बारिश से सबसे ज्यादा मंडी दिला प्रभावित हुआ है। मंडी शहर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों का जीवन काफी प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने मंडी में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का असर दिख रहा है और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: थरूर के बाद मनीष तिवारी! 'है प्रीत जहां की...' वाले ट्वीट से दिए संकेत

बिहार में होगी मध्यम बारिश

बिहार में आज भी बारिश होने की संभावना है। पटना समेत कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। पटना के अलावा जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें से अररिया, सुपौल, किशनगंज, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, खगड़िया, बेगूसराय, नालंदा, गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बांका, वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास,मधुबनी, सीतामढ़ी में मध्यम से हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?

कर्नाटक में आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर,एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र में भी येलो अलर्ट

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने  मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायगढ़, अमरावती में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी और पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

राजस्थान, मध्यप्रदेश में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 29-31 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आज झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap