logo

ट्रेंडिंग:

विदा होते-होते क्यों हुई झमाझम बारिश? एक हफ्ते के लिए फिर अलर्ट

उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कल दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश हुई है और आज भी देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Rains

दिल्ली में बारिश, Photo Credit: PTI

देशभर में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है लेकिन अंतिम कुछ दिनों में मौसम में एक बड़ा उलटफेर होने वाला है। मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग कम दबाव क्षेत्रों के कारण आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेंगी। आज देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार सुबह कच्छ और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहा। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम अगले 12 घंटों में गुजरात तट और कच्छ के समुद्री इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।  समुद्र की लहरें ऊंची उठेंगी और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

 

यह भी पढ़ें-- रोज 76 मर्डर, हर दिन 81 रेप; देश में कितना बढ़ गया क्राइम?

 

आज का मौसम

दिल्ली में बारिश?

कल मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी थी लेकिन दोपहर में मौसम ने अचानक से करवट ली और दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई। कल दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली वालों को कल हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई और मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली में अब 3 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने री संभावना है। दिल्ली में आज 34 से 36 डिग्री अधिकतम और 24 से 26 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश में बारिश

उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान हैं। पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के कारण तापमान बढ़ गया। कल उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, आज कानपुर, उन्नाव, जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

 

यह भी पढ़ें-- प्यार में सबसे ज्यादा जान देते हैं UP वाले, NCRB के डेटा ने चौंकाया

 

बिहार में भी आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का पूर्वानूमान जारी किया है। आज किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिलों में बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। इस पूरे हफ्ते राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

हिमाचल उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

इस मानसून सीजन हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। पिछले एक हफ्ते से दोनों राज्यों में मानसूनी गतिविधियां कम हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। हिमाचल के कई जिलों खासकर ऊपरी हिमाचल के जिलों में इस हफ्ते अच्छी बारिश होने की संभावना है। 6 अक्टूबर तक कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

 

उत्तराखंड में भी मानसून ने भयंकर तबाही मचाई है। कई जगह बादल फटने की घटनाएं हुई तो कई सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, इस हफ्ते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं गुजरात में भी आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले एक हफ्ते तक गुजरात में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें- TVK पदाधिकारी के बाद यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड गिरफ्तार

महाराष्ट्र में बारिश

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुंबई समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। मौसम विभाग ने आज भी मानसून की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में 8 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल

आज पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कुछ इलाकों में तेज हवाओं की स्पीड 35-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रह सकती हैं। वहीं 4 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर तक झारखंड में भी अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। 

Related Topic:#Rains#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap