logo

ट्रेंडिंग:

राजनीति से खेल तक: नए साल में उम्मीदें जवां, 2026 से किसे, क्या चाहिए?

नए साल से सभी को खूब उम्मीदे हैं। हर सियासी पार्टी इस साल होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है। वहीं सरकार अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बरकरार रखना चाहती है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्री ट्रेड डील पर फोकस है।

New Year 2026

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

2025 चुनौती भरा साल रहा। दुनियाभर में संघर्षों का नया दौर शुरू हुआ। उम्मीद है कि नववर्ष में इन संघर्षों पर लगाम लगेगी। दुनिया तरक्की की नई तस्वीर देखेगी। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। सभी की उम्मीद भरी निगाहें भारत पर टिकी हैं। उम्मीद है कि नववर्ष पर भारत तेज आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर विकसित करेगा। सड़क, बिजली, पानी और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा।

 

मंहगाई और ग्रामीण भारत पर सरकार को अधिक ध्यान देना होगा। मध्य-पूर्व में बदलते हालात के बीच तेल की कीमतों को नियंत्रित करने की चुनौती होगी। वहीं सियासी परिदृश्य की बात करें तो 2026 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। यहां सभी सियासी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। आइये एक नजर डालते हैं कि भारत में 2026 में किसे क्या चाहिए?

 

देश के नेता क्या चाहते: देश के नेताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती आने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की है। 2025 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव है। इनमें से असम और पुडुचेरी में बीजेपी की सरकार है। बाकी सभी जगह विपक्षी दलों का कब्जा है।

 

यह भी पढ़ें: पेनकिलर Nimesulide पर भारत सरकार ने लगाया बैन, बनाने और बेचने पर रोक

 

बीजेपी: असम में बीजेपी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। इसके अलावा उसका मुख्य फोकस दक्षिण में विस्तार का है। तमिलनाडु और केरल चुनाव को पार्टी बेहद अहम मान रही है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली जीत से पार्टी उत्साहित है। उधर, तमिलनाडु से भी बीजेपी को काफी उम्मीद है। वहीं डीएमके अपनी सत्ता को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी। पिछले चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी अबकी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है।

 

टीएमसी: 2026 में टीएमसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी को रोकने की है। वहीं सत्ता विरोधी लहर से भी पार पाना होगा। अगर कांग्रेस गठबंधन से अलग लड़ी तो वह टीएमसी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। अब देखना यह होगा कि टीएमसी उससे और अपने ही पूर्व विधायक हुमायूं कबीर से कैसे पार पाती है। हालांकि टीएमसी की ख्वाहिश सत्ता में वापसी करेगी 2026 में इतिहास रचने की है।

 

कांग्रेस: साल 2025 कांग्रेस के लिए चुनौती भरा रहा। विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। 2024 में महाराष्ट्र और हरियाणा में भी पार्टी कुछ खास नहीं कर सकी। मगर 2026 से उसे उम्मीदें हैं। पार्टी तमिलनाडु और केरल के अलावा असम व बंगाल में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

 

आम आदमी पार्टी: 2025 में आम आदमी पार्टी को अपना सबसे मजबूत किला दिल्ली खोना पड़ा। यही से पार्टी का नींव पड़ी थी। अब पार्टी का पूरा फोकस पंजाब और आने वाले गुजरात चुनाव में है। 2026 में पार्टी पंजाब में अपनी सियासी जमीन और जनता के बीच पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश करेगी, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने दूसरे किले पंजाब को बरकरार रखा जा सके और गुजरात में सेंधमारी की सके।

 

अर्थव्यवस्था: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। नववर्ष में भी भारत अपनी इसी ग्रोथ को बनाए रखना चाहेगा। विश्वबैंक ने 2026 में 6.5 फीसद विकास दर का अनुमान लगाया। वहीं आईएमएफ का अनुमान 6.2 से 6.6% के बीच है। भारत का लक्ष्य मंहगाई को 4% के आसपास रखने का होगा। हाल ही जापान को पछाड़कर भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। अब भारत का लक्ष्य जर्मनी को पछाड़कर तीसरे पायदान पर आने का है।

 

यह भी पढ़ें: प्यास बुझाने वाले पानी ने ले ली जान, इंदौर में क्यों मची है खलबली?

खेल में भारत को क्या उम्मीद?

आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इसी साल भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। भारत ने पिछला टी-20 विश्वकप अपने नाम किया था। इस बार भी टीम की उम्मीद जीत के सिलसिले को बरकरार रखने का होगा। विश्वकप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी साल जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स से भी भारत को खूब उम्मीदे हैं। खास बात यह है कि क्रिकेट को भी इसमें शामिल किया गया है। ऐसे में भारत को पदक की पूरी उम्मीद है। वहीं इंडिया ओपन (बैडमिंटन) में पदक की आशा है। 

 अंतरराष्ट्रीय: फ्री ट्रेड डील पर रहेगा फोकस

अमेरिका की टैरिफ चुनौतियों के बीच भारत अपने व्यापार में विविधता ला रहा है। यूके, ओमान और न्यूजीलैंड के बाद भारत की उम्मीद 2026 में कई अन्य देशों के साथ फ्री ट्रेड डील साइन करने की है। अमेरिका से भी व्यापार समझौते पर अंतिम चरण की बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि इसी साल कुछ बेहतर हो सकता है। भारत लगातार अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को बेहतर करने में जुटा है। मगर बांग्लादेश के साथ रिश्ते बेहद तनाव भरे हैं। उम्मीद है कि वहां नई सरकार के गठन के साथ भारत से रिश्तों को बेहतर किया जाएगा।

 

Related Topic:#Congress#BJP#TMC

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap